राशिफल

राशिफल 22 नवंबर 2022 : आज इन जातकों पर प्रसन्न रहेंगे बजरंग बलि हनुमान, नौकरी और व्यवसाय में मिलेगी सफलता, पारिवारिक परेशानियों से भी मिलेगी मुक्ति

Rashifal 22 November 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 November 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन बहुत ही शुभ है, जिन रिश्तों में आपके साथ लंबे समय से खटास बरकार थी वे संबंध मधुर होने की संभावना है। विविध क्षेत्रों में भी लाभ की संभावनाए हैं। आज भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें। पूरे दिन व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे। पुराने दोस्तों के अचानक मिलने से खुश होंगे। अनावश्यक चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आर्थिक दृष्टिकोण की बात करें तो आपके खर्चों में गिरावट देखने को मिलेगी और इनकम के कई नए रास्ते खुलेंगे। आपको कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। काम की अधिकता के चलते पारिवारिक उपेक्षा न करें। प्रबंधन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कुल मिलकर दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मेहनत और समझदारी के साथ आप कुछ ऐसे काम निपटा सकते हैं जो जोखिम भरे हैं। बहनों और दोस्तों से आपको पूर्ण सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं का अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई डील हो सकती है। लेकिन फैसले लेने में ज्यादा देर ना लगाएं। वरना कोई रुकावट आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर अधिक समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे, परंतु आपने बहुत ही महत्वपूर्ण कार्याे को निपटाने से प्रसन्नता और सुकून रहेगा। इस समय निवेश करना भविष्य में लाभदायक साबित होगा। गरीब जरूरतमंदों को कुछ दान करें, आपका दिन मंगलमय रहेगा। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में किसी से वार्तालाप करते समय शब्दों को तोलकर कर बोलना आज हितकर होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

अगर हम सिंह राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोगों की समझदारी की खूब तारीफ होगी और आज अपने संबंधों को लेकर आप जितनी कोशिश करेंगे, उससे आपका रिश्ता काफी लम्बे समय तक अच्छा चलेगा। इसके साथ ही आज आपको उत्साहपूर्ण समाचार मिल सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह तथा मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें, निश्चित ही आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

खरीदारी और धन लेन-देन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गाड़ी के प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को मिला-जुला फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। अनावश्यक पैसा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। अगर वाहन खरीदने की कोई योजना बन रही है तो समय अनुकूल है। घर के सभी सदस्य एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। आपको आसपास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई डील हो सकती है लेकिन फैसले लेने में ज्यादा देर ना लगाएं, वरना कोई रुकावट आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके विनम्र तथा मधुर स्वभाव की वजह से लोकप्रियता बनी रहेगी। अनुचित काम से दूर रहें वरना बाद में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार से दूरी आपको समस्या दे सकती है। आर्थिक और व्यापारिक मामलों में सुधार के प्रयास सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी लाभ में रह सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज काम के सिलसिले में थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। काम न होने की वजह से आज आपका मनोबल और धैर्य कम हो सकता है। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य है। बड़े कार्य को पूरा करने में सहकर्मियों से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। थकान की अधिकता रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और भाग्योदय के प्रसंग भी बनेंगे। आपका बिना सोचे समझे बोलना किसी करीबी को दुख पहुंचा सकता है, इसलिए बोलने से पहले विचार कर लेना सही रहेगा। आपका व्यक्तित्व आज खुशबू की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी अनुचित कार्य में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज आप मे अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए एक स्वाभाविक प्रवृत्ति रहेगी। आप दूसरों के भी मार्गदर्शक आज बन सकते हैं। आज आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर करेंगे। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ चुनौतियां आएंगी इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना स्थगित ही रखें। अविवाहितों के लिए शुभ गतिविधि वाला मामला रह सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपके सितारे आपका साथ दे रहे हैं। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बड़ा नुक्सान हो सकता है। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। महिला अधिकारियों के लिए समय सुखद रह सकता है। आवास सम्बन्धी समस्या है तो उसका हल निकल सकता है। घर में लोगों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 November 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button