राशिफल

राशिफल 22 मार्च 2021 : आज इन राशियों पर अपनी खास कृपा करने जा रहे है भगवान शिव, लेकिन इनको बेचैन कर सकती है घरेलू और आर्थिक समस्या

Rashifal 22 March 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 March 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप बड़े ही विनम्र स्वभाव के इंसान है इसलिए लोग आपका जमकर फायदा उठाते है। स्वयं की देखभाल करने की जरूरत है नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। आमदनी के अनुसार खर्चों पर काबू रखें। बच्चों की तरह से थोड़ी चिंता रह सकती है। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी नए काम की शुरुआत होगी। लेकिन अभी ज्यादा फायदे की उम्मीद ना करें। इस समय किसी पर भरोसा भी उचित नहीं है। परिवार में रिश्तों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होगा। आज पैसों के लेन- देन करने से आपको बचना चाहिए। त्वचा से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए बड़ा ही शुभ है। मन में अधिक ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। सामान्य बीमारियां परेशान कर सकती है। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ मेलजोल सही रहेगा। घर के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कोई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

लोग आपकी योग्यता व प्रतिभा की सराहना करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन सुखद रहने वाला है। पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि संभव है। पूरा दिन खुशनुमा बना रहेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपको अपनी योजनाओं का बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। इस समय आप पर जिम्मेदारियों का भी दबाव रहेगा। जिसकी वजह से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Lord Shivनए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों का निपटारा हो सकता है। जो लोग प्रापर्टी डीलर का काम कर रहे हैं उनके लिये दिन फायदेमंद रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पेट से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है। निकट मित्र से अच्छी सूचना मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जीवनसाथी की किसी छोटी बात को लेकर बहस की सम्भावना बन रही है, हो सके तो अपने गुस्से पर काबू  रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अगर कोई स्थान परिवर्तन करने का विचार बन रहा है तो समय उत्तम है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। फिजूल खर्च बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन ठीक रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकल सकता है। भविष्य के लिए बड़ी योजना बना सकते हैं। अपना काम खुद करें, किसी और पर ना टालें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। खास मित्र से विवाद हो सकता है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा, इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपनी योजनाओं को किसी के आगे ज्यादा शेयर ना करें। अनुचित काम से दूर रहें वरना बाद में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत करके पुरानी यादें ताजा होंगी। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में जाने का योग बन सकता है। इस राशि के जो लोग लोहे सम्बंधित कारोबार कर रहे हैं उन्हें उम्मीद से कम लाभ होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी, मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। इस समय खर्चों की अधिकता रहेगी। इस राशि के लवमेट को थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है वरना छोटी सी बात विवाद का कारण बन सकती है। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप परिस्थितियों को और बिगाड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज का दिन उतना आपके पक्ष में नहीं रहेगा, इसलिए जिन बातों के से संबंधित आपको कठिनाइयां महसूस हो रही है उनका केवल अवलोकन करें उनको देखकर दुखी न हो। आज कोई जरूरी फैसला लेने से भी बचें। आज कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। कुछ खास जगहों पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। नींद से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कुछ दैनिक उलझनों से निजात मिलने से भी मानसिक सुकून बना रहेगा। दोपहर बाद परिवार में किसी खास बात को लेकर चर्चा हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। गाय को हरा चारा डलवाएं शुभ रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 March 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button