राशिफल

राशिफल 22 जून 2024 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, सार्थक होंगे सभी बिगड़े काम, व्यापारिक गतिविधि होंगी तेज, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 22 June 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 June 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें। पैसों के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। कम प्रयास में आज आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी को दिया हुआ धन प्राप्त होने में कठिनाई आ सकती है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्‍यावहारिकता के मामले में आप आगे रहेंगे। आपके करीबी लोग आपको किसी मुश्किल से बचा सकते हैं। किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। व्‍यापार परिवर्तन की योजनाओं पर बड़ों की सलाह लेकर अमल करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रक्त से संबंधित कुछ परेशानी आ सकती है। मित्रों तथा सहयोगियों से उचित सहयोग मिलने से आपकी कोई चिंता दूर होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। बात-बात पर आपको अभी गुस्सा आएगा। बच्चों की तरफ से आप काफी चिंतित रहेंगे। घर के लिए अनावश्यक रूप से खरीददारी करना आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

व्यवसाय में कर्मचारियों का सहकार आपको मिलेगा। आज परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। हालांकि दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा के पूर्ण होने की संभावना है। मामूली उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं लेकिन प्रेम सुख में कमी नहीं आएगी। सावधान रहें, गुप्त शत्रु के द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है। नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके विरोधी आचानक से आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। परंतु आप अपने सूझबूझ से इससे निकलने में सफल रहेंगे। आज पुराने रुके हुए काम बनेंगे। अविवाहितों के लिए आज कोई अच्छा प्रपोजल आ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। घर में अचानक कोई पुराना मामला उभर सकता है। पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की आशंका है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज का दिन शांत रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले उसके लिए पर्याप्त तैयारी अवश्य कर लें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज किसी प्रकार की उपलब्धि हाथ में लग सकती है। माता-पिता और गुरुजनों से संबंध मधुर रहेंगे। घर परिवार या फिर रिश्तेदारी में कोई धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। आय में बढ़ोतरी और जमकर पैसे खर्च करने के बावजूद आप आय और व्यय में संतुलन बनाए रखने में कामयाब रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

काम को टालने की बजाय उसे समय पर करें। मानसिक थकान रहेगी, नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है या वे वस्तुएं चोरी भी हो सकती हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए अत्यंत लाभदायक रहेगा। किसी विषय में बड़ा फायदा प्राप्त होगा, जिसके कारण अनेक प्रकार के अटके हुए कामों को मार्ग मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर बड़ी खरीददारी हो सकती है। कारोबार से जुड़े हुए जातकों को सजग रहना होगा। दस्तावेज और हिसाब-किताब में पारदर्शिता अपनाने की आवश्यकता है। कानूनी मामलों में ना पड़े।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज ऐसी जानकारियों को उजागर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। संतान की तबीयत या पढ़ाई के संबंध में चिंता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। किसी बात का विरोध होगा। अपने कामकाज को लेकर थोड़े अधिक व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते आप अपने परिवार वालों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकिसी पारिवारिक समस्या के लिए सभी लोगों के विचारों का गहराई से चिंतन करें। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको अपने बड़े भाई के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। इस समय उनका मार्गदर्शन आपके लिए बेहद जरूरी है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज तनाव बढ़ता नजर आ रहा है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 June 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button