राशिफल

राशिफल 22 जुलाई 2024 : आज सावन का पहला सोमवार रहेगा इन जातकों के लिए बेहद खास, भगवान शिव और माँ पार्वती की बरसेगी असीम कृपा, बढ़ेगी घरेलू सुख समृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 22 July 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 July 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज उच्च अधिकारी आपकी योग्यता या प्रतिभा का परीक्षण कर सकते हैं। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो आपको अपने पार्टनर से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकते हैं। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। युवाओं को करियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बिता सकते हैं‌।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। नौकरी के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी संग घूमने जाने की योजना बन सकती है। आपको घरेलू मोर्चे पर कुछ तनाव और वैचारिक मतभेद के दौर से गुजरना पड़ सकता है। आप में थोड़ी झुंझलाहट भी हो सकती है। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो आज आपको सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके कार्यस्थल पर चीजें आपके पक्ष में हैं। यदि आप आज अपने घर से दूर किसी संपत्ति खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसके क्रय विक्रय कर रहे पहलुओं को स्वाधीनता जांच ले, नहीं तो भविष्य में आपको उसमें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके आलसी रवैये के कारण कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है। कर्ज लेने में संकोच रहेगा। फालतू कामों व बातचीत में समय नष्ट करने से बचें। किसी के प्रति दिल में बसी भावना का इजहार करने का सही मौका मिल सकता है। जरूरत पड़ी तो पैसों की मदद भी आपको मिल सकती है। अपनी प्लानिंग को बचा कर रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyइस राशि के लोगों को आज के दिन विनम्रता से ही बात करनी चाहिए, क्यूकि कटु वाणी बोलने से आप मुश्किल में पड़ सकते है। इसके इलावा आज मन में नकारात्मक विचार आ सकते है और आप पित्त रोग से परेशान भी हो सकते है। इसके साथ ही काम में अधिक व्यस्त होने के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। घर परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन आपको आक्रामक रवये से कोई कार्य नहीं करना है। किसी दोस्त के जरिए आपको धनलाभ हो सकता है। अगर आप परिवार के साथ समय बिताएंगे बच्चे आपसे खुश रहेंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करना पड़ सकता है। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप क्रोध व उत्तेजना पर कंट्रोल रखें। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। आप किसी नये काम के बारे में सोच सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको अपने सभी कामों में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी सकारात्मक सोच कार्यों में सहयोग करेगी। स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समय के साथ साथ आपको अपने जीवन में नए परिवर्तन देखने को मिलते रहेंगे। आस पड़ोस या परिजनों के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होना पड़े तो पूरे उत्साह के साथ जाएं। सुख-समृद्धि के लिए घर में कोई पूजा-पाठ अवश्य कराएं। बुखार, जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है, लापरवाही ना बरतें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप बुद्धि विवेक से काम लें। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल आशा जनक रहेगा और घर परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। आज काम से संबंधित उपलब्धियां हासिल करेंगे। सपनों को साकार करते समय विचारों पर बारीकी से ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। रिलेशनशिप में बड़ा बदलाव करने की हड़बड़ी न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyदिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। पुरानी घटनाओं का अधिक विचार न करें। परिवार के साथ नरमी से पेश आएं। कारोबार में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। काम की व्यस्तता आपको लव लाइफ से दूर कर रही है। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। गप्पेबाजी और अफवाहों से दूर रहे तभी बेहतर रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। खानपान में गड़बड़ी के कारण आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भाग्य पूरी तरह से मेहरबान रहेगा, अवसर का लाभ उठाएं और अटके हुए काम को पूरा करें। मानसिक सुख शांति मिलेगी। आप भावनाओं पर नियंत्रण रखें। भावेश ना कोई काम ना करें। नुकसान हो सकता है। भाग्य आपका साथ दे रहा है जितना आप मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिंदू धर्म में क्यों किया जाता है मुंडन संस्कार, जानिए क्या है इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button