
राशिफल 22 जुलाई 2021 : आज साईं बाबा की कृपा से इन जातकों को मिलेगी हर काम में सफलता, नौकरी और बिजनेस में साथ देंगे सितारें, लेकिन ये रहें सावधान
Rashifal 22 July 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 July 2021
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपका मन फालतू कामों में ज्यादा रहेगा। किसी प्रकार के नुकसान की भी आशंका लग रही है। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें। अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कुछ मामलों में लोगों की मदद नहीं मिल पाना मुश्किल है। नकारात्मक विचारों से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सुखद समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
जायदाद से जुड़े बड़े फैसले आज न लें। अपनी भावनाओं को काबू में रखें और किसी की बातों में बिना कुछ सोचे-समझे नहीं आएं। व्यर्थ का विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और अपनी मर्जी से कार्य सफलता पूर्वक कर पाएंगे। माता से लाभ होगा। आने वाला समय आपके लिए आनंददायक रहेगा। हर एक बात के द्वारा आनंद प्राप्त करने की कोशिश आपकी सफल रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले पार्टनर की सलाह लेना जरूरी है। आज अन्न दान करना बड़ा ही लाभ देने वाला है। पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। यदि घर के किसी सदस्य के साथ कोई मनमुटाव था तो वह भी दूर हो सकता है। आजकल आपके व्यवहार में जल्दबाजी देखी जा सकती है, इसलिए शांत रहकर काम करने की कोशिश करें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वो भी खत्म होने के योग है। इस दौरान आपको उधार लेने और देने से बचना चाहिए। इस राशि के जातकों को प्रोमोशन या आमदनी में वृद्धि हो सकती है। भूमि संबंधी कार्यो में अधिक लाभ की उम्मीद ना करें क्योंकि ज्यादा पाने की चाह में नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
अपनी व्यक्तिगत बातों के बारे में अधिक चर्चा करने की वजह से कुछ लोगों को आपके प्रति जलन की भावना महसूस हो सकती है। अपने काम और काम से जुड़ी जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल होगा। शुभ समाचार मिलेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में फायदा होगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक मामले में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो पिता के साथ इस समय आपके संबंध सुधरेंगे और उनकी कोई जरूरी राय आपको सही दिशा दिखा सकती है। समय लाभदायक है, किसी भी कार्य तथा मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी। यात्रा करते समय अपने सामान के बारे में सावधान रहें। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं, किसी पर भी तुरंत विश्वास न करें। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। ऑफिस में शुभ समाचारों कि प्राप्ति होगी। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। आपके कार्यक्षेत्र में आपको उचित सम्मान प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में अचानक से बदलाव आएगा। घर के सुरक्षित व आरामदायक माहौल में अधिक से अधिक समय बिताना अच्छा लगेगा। आमदनी बढ़ाने का कोई नया तरीका आपके दिमाग में आ सकता है। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। घर की महिला मुखिया से तनाव मिल सकता है। संतान की उन्नति को लेकर चिंतित रहेंगे। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको तनावमुक्त रखेगा। घर के बुजुर्गों के मान-सम्मान में किसी भी तरह की कमी ना आने दें। किसी भी कार्य में उनका सहयोग अवश्य लें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अपने लिए भी निकालना जरूरी है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा, फालतू कामों में न उलझें, समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु कोई भरी वास्तु ना उठाए। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने पर मन खुश रहेगा। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
किसी की मदद करने की कोशिश आपको परेशानी में डाल सकती है। घर के किसी पेंडिंग काम को आगे बढाने का समय आ गया है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते है। योग प्राणायाम आपको बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते है। परिवार का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। आज आपकी किसी बात का विरोध हो सकता है। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय ना व्यतीत करें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
किसी व्यक्ति का नजरिया समझ पाना आज आपको असंभव लग सकता है। आज आपको कोई धोखा देने या ठगने का प्रयास कर सकता है। आपको अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। आय एवं खर्च के बीच तालमेल बनाए रखें। माता जी की सेहत में कमी देखी जा सकती है, उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें। गाय को गुड़-रोटी दें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 July 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।