राशिफल

राशिफल 22 जनवरी 2022 : आज इन जातकों की किस्मत लेगी करवट, मिला-जुला रहेगा आज का दिन, लेकिन इन पर भगवान शनि की रहेगी विपरीत चाल

Rashifal 22 January 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 January 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सहयोगियों के साथ आपको अपने संबंध अच्छे बना कर रखने होंगे। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। नकारात्मकता से बचें, केवल अच्छी बातों पर ध्यान दें। किसी परिजन को मुश्किल समय में आपकी जरूरत पड़ सकती है। सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। बकाया वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। आज किसी को उधार न दें, वापस मिलना मुश्किल हो सकता है। आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है। वित्तीय संकट आपको परेशान कर सकता है, आपकी बचत भी आपकी अपेक्षाओं के अनुसार नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

एक जैसी परिस्थितियों को बदलने की कोशिश करें। जब तक आप परिस्थितियों को बदलने की कोशिश नहीं करेंगे, तब तक जीवन में बदलाव दिखाई नहीं देगा।  कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा खा सकते हैं। आज रिश्तों में कोई ऐसा निर्णय न लें जिसके लिए आपको जीवन भर पछताना पड़े। सिर दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी कामकाजी स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक संबंधों से संतोष की आशंका है। आपके लिए सही निर्णय लेना आसान होगा। आप सीधे सोच रहे हैं और आप बहुत स्पष्ट स्थिति में हैं। बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद घर से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह संबंधी योजनाएं भी बनेगी। अपनी दिनचर्या और खान-पान के प्रति भी सजग रहें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सहज तरीके से ही अपने कार्यों को अंजाम दे तथा धन संबंधी नीतियों पर किसी भी प्रकार की जल्दबाजी ना करें। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव दूसरों को परेशान कर सकता है। अपने गुस्से पर भी काबू रखना जरूरी है। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। कस्टम अधिकारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपकी सफलता की संभावना अधिक है, लेकिन प्रतिस्पर्धा भी है। नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है इसलिए काम के बीच में आराम भी लेना आवश्यक है। आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। अपनी इम्यूनिटी को कायम रखने की कोशिश करें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

समय जितना पक्ष में है, उससे कहीं अधिक विरोध में है। धन सम्बन्धी फेरबदल करना चाहते हैं तो अभी न करें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार और व्यवसाय पर न होने दें, क्योंकि इस वजह से अकारण ही गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।  आपका ध्यान किसी काम को लेकर भटक सकता है जो आपको परेशान कर सकता है। दूसरों की मदद से किए गए कामों में आप उलझ सकते हैं। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस समय बेहतर रहेगा कि कार्य क्षेत्र में अधिकतर काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। परिवार के किसी मसले को चालाकी से सुलझाना पड़ेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मनोरंजन आदि में समय नष्ट न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नए कार्य की शुरुआत करने के बारे में सोच सकते हैं। विवादों को टालने की कोशिश करें। अनजान शख्स से सलाह न लें। लेकिन याद रखें समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपनी बारी का इंतजार करे। परिवार से संबंधित निर्णय लेते समय पार्टनर के साथ वाद-विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रह सकता है। संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी खोज रहें युवा सक्रियता बनाए रखें। सेहत के लिए दिन ठीक रहेगा, लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपने ही किसी करीबी से मनमुटाव के योग भी बन रहे हैं। आज अपना व्यवहार नकारात्मक न रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप किसी काम के लिये योजना बना सकते हैं। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। वाहन या घर की देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चा होगा। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। कार्यों में गति आएगी। चिंता व तनाव रह सकते हैं। लव लाइफ में गलतफहमियां दूर होकर आप में करीबियां बढ़ेगी। आर्थिक तौर पर समय मजबूती वाला रहेगा। कार्यस्थल पर किसी महिला सहकर्मी का व्यवहार अधिक अनुकूल रह सकता है। अन्तरंग सम्बन्ध आनन्द दे सकता है। कपड़ों के थोक व्यापारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर से निकलते ही अगर ये घटनाएं घट जाएँ, तो समझ लीजिये होने वाला है आर्थिक लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button