राशिफल

राशिफल 22 फरवरी 2025 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे भगवान शनि, कारोबार में होगी वृद्धि, मित्रगण देंगे साथ, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 22 February 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 February 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा, तो वहीं दूसरी ओर कार्य के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। आज ऐसी यात्रा हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा‌। छात्रों को अपनी पढ़ाई में अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरी पेशा में कार्य क्षेत्र में पारदर्शिता से बाहरी अवसरों का इजाफा होगा। पुराने कर्जों से राहत मिलेगी और आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान आपकी आज्ञा का अनुसरण करेगी और व्यावसायिक क्षेत्र का विकास होगा। वित्तीय व्यवहार और निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, कमाई घट सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मनोरंजन व ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। यदि आप ऑनलाइन कोई कोर्स आदि करना चाहते हैं तो समय इसके लिए उत्तम चल रहा है। फाइनेंस से संबंधित बिजनेस करने वालों को लाभ होगा। युवा वरिष्ठों का सम्मान करें। आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप सफलता के लिए लालायित हैं। आप धन, शोहरत और सत्ता चाहते हैं। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ेंगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप कुछ नई चीजें सीखेंगे। अपनी भावनाओं का वश में रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में चल रहे विवादों का समाधान निकलेगा। संबंध दोबारा मधुर हो जाएंगे। लेकिन किसी महत्वपूर्ण फैसले को आज न लें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मुद्दे का आपको समाधान करना होगा। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। आज आपको अपने रुके हुए कार्य को और आगे के लिए नहीं टालना है, नहीं तो वह आपके लाभ की जगह आपके नुकसान का सौदा हो सकते हैं। ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। अगर कोई पारिवारिक सम्पत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है, तो आज कुछ सकारात्मक घटना घट सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। अगर आज आप किसी नए काम की शुरूआत चाहते हैं तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर ले। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तो मे बढ़ रही अनबन दूर होगी। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज आप अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर भावुक हो सकते हैं। कुछ समय आप अपने शौक़ और अपने परिवार वालों की मदद में भी खर्च कर सकते हैं। आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अनियमित दिनचर्या के कारण आज आपको आलस्य और थकान महसूस होगा। आज व्यापार में आपको मुनाफा होने वाला है। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेगें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों को नौकरी मिलने की संभावना हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ लोगों को आपसे किसी न किसी तरह की मदद की जरूरत होगी। पारिवारिक जीवन हमेशा की तरह सुचारु रहेगा। कुछ संपत्ति के मामलों से आप अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके सफलता के द्वार खुलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घुमने का प्लान बनायेंगे। छात्रों का पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार है, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आयेगा। कोई नजदीकी व्यक्ति आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। हालात पहले से बेहतर होंगे। आज के दिन आपको जो खाली समय मिलने वाला है, उसका भरपूर लाभ लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मान-सम्मान से समझौता ना करें। आपकी सभी अधूरी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं। पहले की गई मेहनत का प्रतिसाद अब मिलेगा। व्यापारियों का कोर्ट-कचहरी से संबंधित यदि मामला चल रहा है, तो सभी कार्य सावधानी के साथ करें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। कार्य की प्रशंसा होगी। काफी समय से लंबित कार्य बनेंगे। सेहत के मामले में खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको किसी खास काम को निपटाने में समय की कमी महसूस होगी। मांगलिक या अन्य उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। वर्तमान समय निवेश के लिए उपयुक्त चल रहा है। कर्मक्षेत्र में आपको नई-नई चुनौतियां मिलेंगी। मेहनत से सभी चुनौतियों को पार करने में सफल होंगे और भाग्य भी पूर्ण रूप से साथ देने वाला है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकिसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। माता-पिता के सहयोग से आपकी तरक्की के मार्ग खुलेगें। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। अपने मन को किसी नए एवं रचनात्मक लक्ष्य की ओर केंद्रित करें। आप थोड़ा बदलाव चाहेंगे। आपको ये अवसर कार्यालय के भीतर उपलब्ध हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है और तरक्की साफ नजर आ रही है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 February 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नंदी के कानों में इस तरीके से कहिए अपनी बात, जल्दी पूरी होगी आपकी मनोकामना, मिलेगा मनोवांछित फल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button