राशिफल

राशिफल 25 जून 2023 : आज भगवान सूर्यदेव की कृपा दृष्टि से दूर होंगी इन जातकों की अनेक समस्याएं, मुधुर होंगे पारिवारिक संबंध, विरोधी रहेंगे शांत, लेकिन ये रहें जरा सावधान

Rashifal 25 June 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 June 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आगे बढ़ने के बजाए अपने सभी आने वाले कार्यों को खत्म करने पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन आप अपने साथी पर अपनी जिद थोपने की कोशिश न करें। यदि आप शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन चाहते हैं तो आपको अपने दृष्टिकोण और व्यक्तित्व में बदलाव लाना होगा। साझेदारी का कारोबार पीड़ित कर सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज बिजनेस से जुड़े मामले सामान्य रहेंगे। आपका व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा, पद-प्रभाव बढ़ने के संकेत मिल रहे है, व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है। पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। आप अपने सहयोगियों के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप अपनी बुद्धिमता के बल पर कई परेशानियों से निजात पा लेंगे। आपका कर्म प्रधान होना तथा समय अनुसार अपने दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके लिए सहायक रहेगा।घर में बच्चे की किलकारी संबंधी सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। किसी को उधार पैसा देने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है। ऑफिस में आपके नये दोस्त भी बन सकते हैं। कुछ जातक अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह जाने का विचार इस माह बना सकते हैं। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज वैवाहिक संबंध में आपकी रूचि कम हो सकती है। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक बनाएंगे। आज आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। आप कोई भी काम बहुत सहजता और कुशलता से पूरा कर लेंगे। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने घर पर ना होने दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका नौकरी बदलने का मन होगा। आज के दिन सकारात्मक विचार व्यक्तित्व में बढ़ोतरी करेगा, इससे लोगों के बीच आकर्षित का केन्द्र बनेंगे। आपको अपने काम के लिए तारीफ मिलेगी। पैसों को लेकर आ रही परेशानी दूर होगी। षड्यंत्रकारी लोगों से बचकर रहें, नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर वह आपको ठग सकते हैं। आपके गुप्त व ईर्ष्यालु शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर ना करें। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। काम को लेकर आज कोई लापरवाही न करें। किसी असहाय की मदद करें। कुछ पारिवारिक समस्याएं रह सकती हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव होने से चिंता रहेगी। गुस्से व क्रोध की अपेक्षा धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभालना आवश्यक है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। आज के दिन किसी प्रकार के सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी जिसके कारण आपका भाग्य भी आपको भरपूर साथ देगा। बेटी की बड़ी सफलता से घर में ख़ुशी का वातावरण बना रहेगा। लवमेट को कोई जरूरत का सामान गिफ्ट कर सकते हैं। आप सोच समझकर ही बोलें वरना आपके कड़वे शब्द आपके रिश्ते में कड़वाहट भर देगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज रोजगार सम्बन्धी विचारों में परिवर्तन होगा। मनचाही सफलता के न मिलने से तनाव में रहेंगे। व्यापार में यदि कोई बड़ा लेनदेन करने जा रहे हैं तो भरोसेमंद लोगों का चुनाव करना होगा। युवाओं को कार्य करने से पहले प्लान बना लेनी चाहिए। किसी समस्या को अनदेखा न करें, अगर आप समस्या का सीधे तौर पर सामना करते हैं, तो वह आसानी से सुलझ जाएगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके कार्य विलंब से होंगे, लेकिन आर्थिक परिस्थितियों में सुधार होगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। अपना मानसिक स्वास्थ्य उचित बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान करना जरूरी है। मौसम के विपरीत आहार लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहेगा।  व्यापार में आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। क्रेडिट कार्ड से फालतू की खरीददारी करने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी भी काम को मना न करना आपका खास गुण है और इसी कारण चुनौतियों का सामना करने में आपको आनंद मिलता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आजकल आपका पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है। घर-परिवार के रखरखाव की व्यवस्था संतोषजनक रहेगी। दोस्तों के साथ मौजमस्ती में बिताए गए पल यादगार बनेंगे। अपनी परेशानियों को किसी शुभचिंतक तथा नजदीकी व्यक्ति से अवश्य शेयर करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन की अवहेलना बिल्कुल ना करें। युवा होते बच्चों का उचित मार्गदर्शन करना आपका दायित्व है। संतान पक्ष के क्षेत्र में भी संभावनाएं काफी अच्छी रहेगी। आपका गुस्सा और अहंकार आपके व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित कर सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 June 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी काम को शुरू करते समय इन सब चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है लाभ, बढ़ता है धन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button