राशिफल

राशिफल 22 दिसंबर 2024 : आज इन जातकों पर रहेगा भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद, अटके काम होंगे पूरे, संतान बढ़ाएगी समाज में नाम, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 22 December 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 December 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस दिन आपकी कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। योजनाओं को कार्यरूप दें। निश्चित तौर पर आगे बढ़ रहे हैं। घर में निकट संबंधियों के आने से सुखद माहौल रहेगा। समाज में भी आपकी योग्यता और काबिलियत की सराहना रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों पर आपको कोई योजना बनानी पड़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका वस्त्र आदि के पीछे खर्च हो सकता है। संतान की कोई जिद आपको परेशान कर सकती है। दिन की शुरुआत में कुछ व्यावसायिक समस्याएं और परेशानियां आएंगी। इस राशि के जो लोग विदेश से संबंधित कारोबार करते हैं उनके काम में तेजी आएगी। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कारोबार में कोई छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में फायदा मिल सकता है। माता और खुद की सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगेगा उच्च शिक्षा की तरफ अग्रसर होंगे। पढ़ाई को लेकर अपनी क्षमताओं को पहचानने की कोशिश करें। कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति से परेशान होने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास न आने दें। जोश में आकर ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े। गाय को रोटी खिलाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका मन ज्यादा लगेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज रुके हुए काम दोस्त की मदद से पूरे हो सकते हैं। घर में करीबी लोगों की मौजूदगी से उत्साह का माहौल बन सकता है। ध्यान रहे कि आपके सरल स्वभाव का गलत फायदा कुछ लोग उठा सकते हैं। इसलिए थोड़ा सतर्कता के साथ काम करें। अपने निजी नियम और सिद्धांतों को मुद्दा बनाकर किसी बात पर न अड़ें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस समय ग्रह गोचर अत्यधिक शुभ है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी योजना भी बनेगी। घर में प्रेमपूर्ण और खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना अति आवश्यक है। दूसरों की बातों सुनें लेकिन अपनी बुद्धि जरूर लगाएं। अपने खर्चो पर आपको नियंत्रण बनाये रखना होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी मामले में आपके विचार की सभी तारीफ करेंगे। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyअपने साथी के साथ समय बिताने का आनंद लें और एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें। अपनी भावनाओं को काबू करना सीखें। मित्रों और निकट संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप लम्बे समय से चल रही समस्या से मुक्त हो जायेंगे जो आपके मन को शांति देगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। किसी मित्र की वजह से काम में रूकावट आ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आज सारे फैसले स्वयं ही लें। आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना चाहिए। शाम के समय यात्रा न करें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी मित्र से मतभेद बढ़ सकते हैं। नौकरी में मातहतों से सहयोग नहीं मिलेगा। बहस में जितना उलझेंगे, उतने ही गहरे आप फंस सकते हैं। व्यवसायिक कार्य समय पर बनते जाएंगे। विदेश संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां कुछ अनुकूल होने के आसार हैं। आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। कमीशन, बीमा आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कुछ लोगों को आपकी बातचीत का तरीका काफी पसंद आएगा। किसी नई महिला मित्र के साथ कुछ ज्यादा बातचीत हो सकती है। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है। विद्यार्थियों का ध्यान इस समय फालतू की गतिविधियों में लगा रहेगा। अभिभावकों को उन पर कड़ी नजर रखना जरूरी है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप शारीरिक और मानसिक रुप से ठीक रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यय हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। आपकी आज किसी वरिष्ठजन से मुलाकात होगी। आप साहस व पराक्रम से किसी विपरीत परिस्थिति से भी आसानी से बाहर निकल जाएंगे, जिससे देखकर बाद में आपको हैरानी होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज किसी दोस्त के साथ गलतफहमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति लाभदायक रहेगी। स्थिति की अनुकूलता से प्रसन्नचित्त रहेंगे। कभी-कभी आप अपना धैर्य खो देने की वजह से किसी वाद विवाद में भी पढ़ सकते हैं। क्लर्क श्रेणी के लोगों के लिए समय कष्टकारी रह सकता है। अपनी भावनाएं व्यक्त करते समय पूरी सावधानी बरतें। कान-नाक का दर्द रह सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 December 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में कबूतर-चिड़िया का घोंसला शुभ होता है या अशुभ, जानिए पक्षियों के घर में आने के सही मायने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button