राशिफल

राशिफल 22 अगस्त 2023 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे भगवान बजरंग बली हनुमान, हरेंगे सभी संकट, वित्तीय योजनाएं रहेंगी सफल लेकिन नए काम की शुरुआत दे सकती है धोखा, रहें जरा संभलकर

Rashifal 22 August 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 August 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन कष्टपूर्ण रहने के आसार हैं। अनेक चिंताएं सताएंगी, विवाद और विरोध से बचें। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। रिश्तों के मामले में लापरवाही ना बरतें। जरा सी गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं। इस समय मेहनत के अनुरूप प्रतिफल कम मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखें। आपको जीवनसाथी की सेहत के प्रति कुछ चिंता हो सकती है। आज शुभ योग होने से कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। रुके हुए कुछ काम आज पूर्ण हो सकते हैं, इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने कार्यों के प्रति सजग रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। भूमि संबंधी किसी भी समस्या को हल करने के लिए उचित समय है। परिवार तथा कामकाज संबंधी दायित्व बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। आज के दिन गरीब लोगों को भोजन खिलाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए उत्कृष्ट दिन है। आज किसी पुराने मित्र से अचानक भेंट हो सकती है। इससे मन में हर्ष होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। जीवनसाथी के सहयोग से आप अपने अधूरे कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

उच्च अधिकारीगण आपके काम से खुश होंगे। आज किसी मित्र से आपको सरप्राइज भी मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें घुटनो सम्बंधित समस्या हो सकती है। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। हालांकि कार्य क्षेत्र में स्थितयां बेहतर रहेंगी। खाने-पीने में आज कोई कोताही नहीं बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप रिश्तेदारों के साथ कुछ ख़ास करने की योजना बनाएंगे। यदि आज आपका एक भी काम अधूरा रह जाता है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च व्यक्तियों के साथ संपर्क में आ सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में कई ऑफर मिलने के संकेत हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

कार्यों में प्रगति हेतु किए गए प्रयास अच्‍छे साबित होंगे। वाहन पर खर्च बढ़ेगा। पढ़ने का शौक बढ़ेगा। वाद विवाद में न पड़ें। निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है। व्यय की अधिकता रहेगी परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। व्‍यापार में मुनाफा होने के पूर्ण आसार हैं। घनिष्‍ठ मित्रों का सहयोग प्राप्‍त होगा। मानसिक तनावों को अपने उपर हावी होने न दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आपकी मानसिक तनाव में कमी आएगी और आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। उच्‍च शिक्षा या शोधादि कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे। विद्यार्थियों को कमजोर विषय की जानकारी के लिए अध्यापक के संपर्क में बने रहें। युवाओं को करियर के नए आयाम खोजने होंगे। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों के लिए सोचे हुए काम संपन्न करने का ये सही समय है। वैसे तो आपका कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है, लेकिन फिर भी अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखे। कर्जा न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। इसके इलावा जो विद्यार्थी है, वो सोशल मीडिया और दोस्तों के साथ घूमने फिरने में अपना समय व्यर्थ न करे। टायर कारोबारियों के लिए लाभकारी समय है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। आश्चर्यजनक गतिविधियों के होने की संभावना है। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आप दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। खर्चों में कमी होने लगेगी, जिससे आपको थोड़ी सुकून की सांस मिलेगी। पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं‌। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी‌। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 August 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी काम को शुरू करते समय इन सब चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है लाभ, बढ़ता है धन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button