राशिफल

राशिफल 22 अगस्त 2021 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे भगवान सूर्यदेव, किसी पुरानी परेशानी से मिलेगा छुटकारा, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Rashifal 22 August 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 August 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अचानक आपको सोच से जयादा खर्च करना पड सकता है। बहनो के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी संबंधी कार्यों में भी परिस्थितियां भी विपरीत ही चल रही हैं। अचानक ही कोई समस्या सामने आ सकते हैं। कोई कीमती गहना पहन कर बाहर न जाएं। आप जिसके बारें में गलत सोच रहें है दरअसल वही आपकी मदद के लिए आगे आएगा। गाय को हरा चारा डलवाएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप थोड़े चंचल मन के इंसान है। गुस्से में कहे शब्दों का असर बहुत बुरा होता है इसलिए आपको संयम और सावधानी से काम लेने की जरूरत है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। खान पान का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन बेहतर तरीके से चलेगा और आपका प्रियतम भी हर काम में आपके साथ खड़ा रहेगा। आज के दिन परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

ग्रह गोचर बेहतरीन परिस्थितियां तैयार कर रहा है। आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। जल्दबाजी में कोई नया निवेश न करें। यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बना सकते हैं। पुरानी उधार वापिस आ सकती है। रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। विवाद से क्लेश होगा इसलिए झगडे से बचे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने अधिकतर काम दिन की शुरुआत में ही निपटा लें। क्योंकि दोपहर बाद की ग्रह स्थिति कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। साझेदारी के काम में झटका लग सकता है। संतान से संबंधित चिंता रह सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। महिला मित्रों से लाभ की संभावना है। भावनाओं में बह कर कोई भी निर्णय न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना पड सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी घर में समय बिताने में मजा आएगा और कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुत्तों को रोटी में गुड़ डाल कर खिलाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

दिन की शुरुआत में धन से संबंधित चिंता अधिक रह सकती है। ध्यान रखें कि खरीदारी के लिए जाने पर अतिरिक्त और अनावश्यक सामान न लें। नींद से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें लोग वर्तमान स्थिति को देखकर निराश न हो बल्कि प्रयास जारी रखें, भविष्य में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगें। प्रेमी जातकों के लिए समय, थोड़ा कमजोर रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप हर कार्य को समय पर पूर्ण कर सकेंगे। अगले दिन पर कार्य को छोड़ना आपको पसंद नहीं हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च से बचें। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी बहन को की पसंदीदा भेंट दे सकते है। कुछ खास जगहों पर आपकी प्रशंसा हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सभी लोग आपकी बात सुनेंगे भी और उन पर अमल करेंगे। कामयाबी के साथ लोगों का साथ भी मिलेगा। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद भी हो सकती है। आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका ज्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर काफी चिंतित हो सकते हैं। धर्म के प्रति आस्था जागेगी। लव लाइफ में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कोई महत्वपूर्ण स्थिति भी संभालनी पड़ सकती है। गले का खास ध्यान रखें। बच्चों के कार्यों से समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिजनों द्वारा आपकी भावनाओं को नजरअंदाज किया जाएगा। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। गैस और कब्ज जैसी शिकायत से परेशान रह सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyयह समय भावनाओं की बजाय विवेक और चतुराई से काम लेने का है। अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। व्यर्थ की बहस अथवा गपशप करने में अपनी उर्जा व्यर्थ ना करें। आपके ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आप अपनी कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूल सकते हैं या खो सकते हैं। कभी-कभी आलस और सुस्ती की वजह से आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। अपनी इन नकारात्मक कमियों को दूर करें। आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 August 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर से निकलते ही अगर ये घटनाएं घट जाएँ, तो समझ लीजिये होने वाला है आर्थिक लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button