
राशिफल 22 अप्रैल 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी रहेंगे इन राशियों पर खुश, हरेंगे सभी संकट, कारोबार में होगा इजाफा, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 22 April 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 April 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। आज के दिन सभी कार्यों को मन से करना है, क्योंकि आज किया हुआ कार्य आपको भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी अथवा प्रेम पात्र पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव होगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। मनोरंजन और आनंद के पीछे खर्च होगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। आज उधारी और वसूली के मामलों में किसी से विवाद न करें। आप अपने जीवनसाथी के साथ दिल की बात शेयर कर सकते हैं। बदलते मौसम की वजह से कुछ थकान और सुस्ती रह सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है, क्योंकि आपको किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आपका कोई मामला कानूनी संबंधित चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। भाई बहनों के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे। इस राशि के लोग अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप कई ऐसे कार्य निपटाएंगे जो कई दिनों से लंबित थे। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। वाहन सुख की कामना आज के दिन पूरी हो सकती है। जहाँ एक तरफ प्रियजनों का साथ मिलेगा, वही दूसरी तरफ प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। ऐसे में मन को संयमित रखे और बनावटी दोस्तों से दूर रहे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आप गलत संगति से बचने की कोशिश करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कर्मक्षेत्र की बात करें तो कार्यों को लिए दिन चुनौतियों भरा हो सकता है, दूसरों की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर आ सकती है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपके काम की उचित प्रशंसा होगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
वित्तीय स्थिति में सुधार करने के लिए कुछ बदलाव लाने का दिन है। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा और राजनैतिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य सम्बंधित गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।समस्या का हल ढूंढने के लिए घर के लोगों से आप बातचीत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अच्छा समय बिताएंगे। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। घर के बुजुर्ग आपका साथ देंगे। किसी रुके हुए काम में दोस्तों की सहायता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज नौकरीपेशा वाले लोग अपने विवेक से अपनी प्रगति का मार्ग तैयार करेंगे। आपके आसपास चल रही राजनीति से आपको सावधान रहना होगा। हो सकता है आपके कुछ सहकर्मी आपके बॉस के सामने आप की छवि खराब करने का प्रयास करें अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। अपने भाइयों और मित्रों से अच्छे सम्बंध बनाने होंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में शामिल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, आज के दिन आप परिवार के लोगों के बीच संतुलन बनाने के लिए उनसे खुलकर बात कर सकते हैं। आर्थिक परिस्थिति में कुछ बड़ा सुधार होता आपको देखने को मिल सकता है। बहनों से मनमुटाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज यदि आप अपनी योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करके काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यदि कोई अपना रूठ गया है तो आज उसे मना लें। ऑफिस में मानसिक रूप से पॉजिटिव रहना होगा क्योंकि स्थितियाँ कुछ मन मुताबिक नहीं दिखाई दे रही है। अधिकतर कार्य आपके बेहतर बने रह सकते हैं। महत्वाकांक्षाओं को सुधारने का प्रयत्न कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाने के लिए प्रयास करना जरूरी है। जितनी क्षमता है, उसके अनुसार ही काम हाथ में लें। काम की अधिकता की वजह से आपको समाधान नहीं मिलेगा। गैर जिम्मेदारी बचें। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। न्यायालय मे कोई विवाद चल रहा है तो वहां से भी आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप पारिवारिक संबंधों को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों को कोई विवाह प्रस्ताव भी आज मिल सकता है। कोई दोस्त या बिजनेस का साथी पैसा कमाने का भी नया तरीका बता सकता है। व्यापारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। छोटे भाई-बहनों का मार्गदर्शन करें। प्रोपर्टी के कारोबारियों के लिए स्थितियां अधिक अनुकूल रह सकती हैं।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 April 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।