राशिफल

राशिफल 6 अक्टूबर 2022 : आज इन जातकों पर खास मेहरबान रहेंगे भगवान विष्णु, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति, लेकिन इनको रहेंगी करियर सम्बंधित चिंता

Rashifal 6 October 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 October 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी भी प्रकार की बड़ी जिम्मेदारी लेना, आप पसंद नहीं करेंगे। खुद के लिए वक्त निकालने की वजह से नई ऊर्जा मिल सकती है। आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौक मिल सकते हैं। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कुछ मामलों में आपके लिए स्थिति थोड़ी सकारात्मक हो सकती है। लेकिन, आपको आज संभल कर काम करने की आवश्यकता है।अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित कर लें और अपने काम पर लग जाएं। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। रेडीमेड गारमेंट के निर्यातकों के लिए लाभ वाला मामला रह सकता है। गैस की समस्या रह सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योगा में भी कुछ समय अवश्य दें, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। रूपए-पैसे से संबंधित मामले की वजह से किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव भी हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी मित्र के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति बन रही है। बातचीत करते समय अनुचित शब्दों का प्रयोग ना करें अन्यथा मानहानि की आशंका है। घर में अचानक मेहमानों के आने से व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में कोई बड़ी डील होने की भी संभावना है। व्यक्तिगत तनाव को अपने व्यवसाय पर हावी ना होने दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों के लिए समय उचित नहीं है, इसलिए जरा सतर्क रहे। बिजनेस में परेशानियां आएंगी।। इस वजह से कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। जहाँ एक तरफ परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा, वही दूसरी तरफ जीवनसाथी से हल्की फुल्की नोंक झोंक हो सकती है, ऐसे में इस नोंक झोंक को गंभीरता से न ले। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नए काम की शुरुआत सकारात्मक तरीके से हो सकती है। प्रगति के साथ ही कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए प्रयत्न करने की आवश्यकता है। बता दे कि शेयर खरीदने या बेचने के लिए ये सही समय नहीं है, क्यूकि इससे आपको नुक्सान हो सकता है। जीवनसाथी की बातों पर विशेष ध्यान दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

नए काम में शीघ्रता न करें। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें। कोई कार्य सिद्धि भी संभव है। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए कुछ समय एकांत में बिताएं। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अगर भाग्य के भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा भी देंगे। आपके अपने ही कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराइयां और गलतफहमी उत्पन्न कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। आप चाहें तो परेशानियों को सुलझा सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। अपना ही कोई निर्णय बदलना पड़े तो बदल लीजिए, लाभ में ही रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपको अचानक कोई बहुत बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद अथवा वाहन को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें। कहीं उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा हासिल होने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आगामी कामों की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो आज उससे राहत मिलेगी। आर्थिक सुधार होगा। दिनभर लाभ के लिए भागदौड़ करने के बाद सांयकाल के समय कुछ आराम मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। शत्रु मौका ढूंढेंगे, सावधान रहें। अहंकार और टकराव से आपका नुकसान होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके पास ज्यादा समय होगा। आप सारे मामले सुलझाने में सफल रहेंगे। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। अत्यधिक तनाव की वजह से सर दर्द जैसी स्तिथि बन सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

पुरानी बातों का विचार करने से चिंता बढ़ सकती है। जिन बातों में बदलाव करना संभव नहीं है, उनके साथ समझौता करना ठीक रहेगा। कुछ अकस्मात खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय अपने बजट में बैलेंस बनाए रखना एक चुनौती रहेगी। परिवारीजनों के साथ भी आपका मतभेद बढ़ेगा।  सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। आज अपने किसी पुराने मित्र से बात हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 October 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ये संकेत दिखें तो तुरंत समझ जाएं आपके घर में है वास्तुदोष, तुरन्त प्रभाव से करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button