राशिफल

राशिफल 21 अक्टूबर 2021 : आज इन जातकों को मिलेंगे आर्थिक लाभ के अनेक अवसर, भगवान विष्णु की कृपा से मानसिक परेशानियां होंगी दूर, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

Rashifal 21 October 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 October 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अगर आप कोई महत्वपूर्ण काम करना चाहते है तो शाम का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण करने के लिए घर से बाहर निकलना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। लंबे समय से चल रही परेशानी कुछ लोगों की खत्म होने वाली है। उधार धन कुछ मात्रा में लौट सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

रुके हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, कागज किसी वरिष्ठ को न दें। लोगों के द्वारा मिल रही आलोचना की वजह से खुद के प्रति मन में कटुता उत्पन्न न होने दें।  विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लिए कोई समझौता न करें। अन्यथा रिजल्ट खराब हो सकता है। कागज उद्योग वालों के लिए समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिवार वालो से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है लकिन इससे बचने का प्रयास करें। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। गले संबंधित तकलीफ हो सकती है। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दोस्तों का व्यवहार आपके लिए अटपटा सा रहेगा। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। पुराने काम पूर्ण होने के आसार बन रहे है। जीवनसाथी तथा माता-पिता के साथ संबंधों को खराब ना होने दें। शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। बिना मांगे राय देना आपके लिए हितकर नहीं है। हड्डी सम्बन्धी समस्या दुःखी कर सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपको खुद पर विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता होगी, छोटी-मोटी बातों के कारण मानसिक रूप से बेचैन होना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कोई भी कार्य करने से पहले उसके विषय में गहरी छानबीन करने से उत्तम रिजल्ट मिलेंगे। बालों संबंधित समस्या रह सकती है। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। पानी के मामले को लेकर किसी से विवाद न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आप दूसरों की भलाई का काम करेंगे। लोगों को भोजन बांटने या सफाई करने में मदद कर सकते हैं। नौकरी के संदर्भ में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अजनबी व नए लोगों पर विश्वास करने से धन की हानि होने की संभावना है। जब तक रिलेशनशिप में कमिटमेंट प्राप्त नहीं होता, अपने रिलेशनशिप का जिक्र हर एक व्यक्ति के सामने न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपने उसूलों और सिद्धांतों के साथ किसी भी तरह का समझौता न करना आपको मजबूत बनाकर रखेगा।  लंबे समय से पेंडिंग चले आ रहे काम आज पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है।  मशीनरी और तेल संबंधी व्यवसाय भरपूर मुनाफा कमाने की स्थिति में है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रहें। गले से संबंधित परेशानी जैसे सर्दी-जुकाम रह सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। स्नेहजनों और मित्रों से मिलना होगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। किसी पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है। किसी महिला परिजन का व्यवहार दुःखी कर सकता है। अचानक कोई चिन्ता घेर सकती है। एसिडिटी के कारण सिर दर्द और सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

काम में उन्नति न दिखने के कारण थोड़ी नकारात्मकता रह सकती है, लेकिन परिस्थिति अचानक बदलेगी धैर्य रखें। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। बहस से दूर रहें। परिचित लोगों के साथ किए गए लेनदेन में आपको भी फायदा मिल सकता है। अपनी इच्छाओं में समझौता करना पड़ सकता है। नाक-गले के स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

निकट के लोगों को परखने का समय है। छोटे भाई की संगति पर ध्यान देना होगा। सिर दर्द व ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, अपनी सेहत का ख्याल रखें। यदि प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम आना शेष है तो मामला पक्ष में आ सकता है। जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोक-झोंक हो सकती है। अविवाहितों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपका दिन मंगलमय है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। किसी संपत्ति के विक्रय के समय उसके सारे पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। दफ्तर में किसी से थोड़ी बहस हो सकती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। लवमेटस के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकई दिनों से रुका काम को पूरा करके आज आप राहत की सांस लेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि कोई आपको हानि पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। घर की योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें अन्यथा विरोधी अवसर से चूकने वाले नहीं हैं। इस समय टूरिस्ट गाइडों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 October 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नाम के पहले अक्षर से जानें कैसा होगा आपके पार्टनर का स्वभाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button