राशिफल

राशिफल 21 मई 2024 : आज इन जातकों पर खुश रहेंगे भगवान बजरंग बली हनुमान जी, सोचे काम होंगे पूरे, व्यापार में आएगी तेजी, प्रेम जीवन रहेगा सुखद, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 21 May 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 May 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। पति-पत्नी के बीच में मनमुटाव हो सकते हैं। घर में आपको भाई- बहन का सहयोग मिलेगा। आज लोगों के ऊपर आपका प्रभाव बना रहेगा। जमीन-जायदाद के मामले में परेशानी आ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। बिजनेस में फायदा होगा। आज महत्वपूर्ण लोगों को नाराज ना करें। आपके दायित्वों को पूरा करने के संबंध में पिता की सलाह कुछ जादू बिखेर सकती हैं। वित्तीय मुद्दों को हल करने में कुछ समय लग सकता है। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। वाहन द्वारा कोई चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आपको स्थिति को चतुराई से निपटना होगा। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी। बच्चों को अत्यधिक मोबाइल का प्रयोग करने से बचना चाहिए। इसका ध्यान अभिभावकों को रखना होगा। आज आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा। आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन जीएंगे। परिवार में उत्सव हो सकता है। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। पैसों और परिवार की कुछ बातों को गुप्त ही रखें। आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

परिवार में किसी से वार्तालाप करते समय शब्दों को तोलकर कर बोलना आज हितकर होगा। अन्यथा घर के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके द्वारा की गई कोशिशों का फल अवश्य प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। काम को लेकर आप सजग रहेंगे। परंतु कम आत्मविश्वास के चलते काम करने में खुद को आप असजह पा सकते हैं। सेहत पर विशेष ध्यान बनाए रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। आर्थिक स्थिति सुधरने के कारण कर्ज का पैसा वापस दे पाएंगे। आपको बोलते समय अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना चाहिए। आज खाने-पीने के मामले को लेकर दिल की आवाज़ सुननी चाहिए। आज आपका जो दिल करे वो खा सकते हैं। बिजनेस में नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खुशियों के पल बिताएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी अच्छे व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा जो आपको आपके करियर या फिर कारोबार में अच्छा लाभ दिला सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों की मेहनत रंग लाएगी और उन्हें अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आस्थमा से जुड़े रोगियों को ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कार्यक्षेत्र में करना पड़ सकता है। घरेलू परियोजना जल्द ही शुरू होने की संभावना है। व्यापारियों को आज विदेशी कंपनियों से अच्छा ऑफर मिल सकता है। इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। कुछ नए परिचितों द्वारा धोखा खाने से बचने के लिए अपने विकल्पों को समझदारी से चुनें। किसी खास के साथ यादगार समय व्यतीत होगा। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो जाएगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

समाज के कमजोर वर्ग की मदद करने या दान करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की आज कोई नयी डील फाइनल होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप किसी को उधार पैसा न दें, वापस मिलने की संभावना कम है। जीवन के लगभग हर पहलू में बदलाव करने वाली ऊर्जाओं का असर होगा। आज के दिन मन में किसी बात का पछतावा हो सकता है, ऐसे में खुद को हतोत्साहित न करें तो वहीं दूसरी ओर आपको सलाह है की मेडिटेशन और ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। आपको किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी से भी झगड़ा-विवाद न हो, यह ध्यान रखें। अनुभवी और धार्मिक लोगों के साथ कुछ समय बिताने से आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। थोड़ी बहुत परेशानियां उत्पन्न हो सकती है परंतु धन प्राप्ति के दृष्टि से अच्छा रहेगा। अपनी दिनचर्या में सुधार करना आवश्यक है। कोई करीबी रिश्तेदार इस सप्ताह आपकी गतिविधियों में कुछ व्यवधान पैदा कर सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyअपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। परिवार की ओर से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य को लेकर बेचैनी रह सकती है। घर में किसी धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बन सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 May 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शादीशुदा महिलाएं रोजाना करें ये काम, पति की बदल जाएगी किस्मत, घर-परिवार की सभी परेशानियां होंगी दूर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button