राशिफल

राशिफल 21 मार्च 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, पूर्ण होंगे सभी अटके काम, विरोधी रहेंगे शांत, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर

Rashifal 21 March 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 March 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। आज सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ रहेगा। नए अनुबंध करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है। आपके प्यार की गाड़ी तेजी से आगे बढ़ेगी। अदालती कार्यवाही के संकेत है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए आज ज्ञानवर्धक तथा गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे। जिससे मानसिक शांति मिलेगी। दैनिक व रोजमर्रा के कार्य यथावत चलते रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको किस्मत का भी भरपूर लाभ मिलेगा और आप की हर इच्छा पूरी होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, साथ में कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आप लव प्रपोजल देने का भी मन बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। आपके ऑफिस और कार्य क्षेत्र में जो भी बदलाव हो रहे हैं उनसे आपको काफी उम्मीदें हैं। अपनी योजनाओं को बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करने का भी प्रयास करें क्योंकि कभी-कभी बहुत अधिक सोचने विचारने में समय हाथ से निकल सकता है। मन में किसी प्रकार की शंका हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद होगी। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का मन बनायेंगे। वरिष्ठों का प्रभाव कार्य में सफलता दिलवाएगा। कार्य स्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी उत्पन्न हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है । मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है, क्योंकि आपको किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आपका कोई मामला कानूनी संबंधित चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। भाई बहनों के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे। इस राशि के लोग अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज जीवनसाथी और बच्चों पर आप पैसा खर्च कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। अन्य गतिविधियों की वजह से व्यवसाय के प्रति उदासीन ना रहे। बिजनेस में नया एग्रीमेंट हो सकता है परंतु उसकी शर्तों पर पूर्ण रूप से अध्ययन जरूरी है। खर्चों में वृद्धि होने से मन परेशान रह सकता है। कारोबार की धीमी गति से आपका मूड खराब हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कुछ काम या खरीददारी में पैसे कम पड़ सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें वरना आप किसी साजिश या किसी प्रकार की गुप्त योजना के शिकार हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कारोबारियों को आज मुनाफा मिल सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। हेल्थ की बात करे तो किसी भी बात की अधिक चिंता आपको हाई. बी.पी. का शिकार बना सकती है। आप अगर ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो आपको सम्मान मिल सकता है। बड़ा काम करने का मन बनेगा। आप समस्याओं का निवारण करने में सक्षम रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

व्यापार कर रहे लोगों के सामने असमंजस की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन वह अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उससे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। आपके अंदर भावनात्मक उलझनें आज बढ़ सकती हैं। किसानों को बागवानी का काम लाभ दे सकता है। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आप आपने कारण कुछ कामों को आगे के लिए टाल सकते है, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। इस समय अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है। त्वचा संबंधी एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हमेशा बाएं हाथ की अनामिका उंगली में ही क्यों पहनाई जाती है सगाई की अंगूठी, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button