
राशिफल 21 जून 2024 : आज मां संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, घरेलू धन संपति में होगा इजाफा, संतान संबंधित समस्या होगी हल, लेकिन ये रहें जरा संभलकर
Rashifal 21 June 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 June 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
किसी स्थिति को लेकर ज्यादा संघर्ष करने या खुद को निराश करने से बचें। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी। बड़े निर्णय काफी सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों के साथ हंसी खुशी समय बीतेगा। व्यापार में कुछ नुकसान होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। जीवनसाथी के ग्रह अधिक प्रभावशाली हैं अतः सामंजस्य बनाकर चलें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है, संयम बरतें। आपको साथी के साथ अधिक समय बिताना चाहिए। उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी ज्यादा अपेक्षा करेंगे। भूमि संबंधी किसी भी कार्य में बहुत अधिक सावधानी बरतें जरा सी गलती नुकसान का कारण बनेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपको धैर्य एव शांति बनाये रखने की आवश्यकता है। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जाएगा। संपत्ति का बंटवारा आज आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज करियर से जुड़ी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आज का दिन आपके प्रेम या दाम्पत्य संबंधों के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं है। संबंधों में उदासीनता रहेगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज कहीं अनावश्यक जगह खर्च हो सकता है। बहुत से लोग आपसे किसी काम के लिए उम्मीद रख सकते हैं। माता का सम्मान करें, माता के आशीर्वाद से आप के कार्य संपन्न होंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उसके परिणाम सफल होंगे। संतान से संबंधित कार्य संपन्न होंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
कामकाज को लेकर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। गैस और एसिडिटी की समस्या तकलीफ दे सकती है। किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से आपका कोई मुश्किल काम भी पूरा होने की संभावना है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आपको स्थिति को चतुराई से निपटना होगा। आज आप अपनी रचनात्मकता से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आज आपके सामने कई नई आर्थिक योजनाएं आ सकती हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले, पेशेवरों और विपक्षों के बारे में ध्यान से सोचें, और सोच-समझकर ही बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
सभी प्रकार की कठिनाइयां समाप्त होने का समय आ गया है। आज आपकी कोई मनचाही मुराद पूरी होने के आसार बन रहे हैं। आज पीली मिठाई का दान करें शारीरिक कष्ट दूर होंगे। आपके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग काफी प्रभावित होंगे। नए से शुरू हुए रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए पार्टनर्स प्रयत्न करेंगे। तले हुए पदार्थों का सेवन बिलकुल न करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
परिस्थितियां अनुकूल है। सिर्फ अत्यधिक मेहनत करने की जरूरत है। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ केंद्रित करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आप को दूर रखें तथा अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। शारीरिक इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सात्विक आहार पर ध्यान दें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आज खूबसूरत पल बिताने का और अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा जिससे आपके प्रिय भी खुश हो जाएंगे। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। कभी-कभी कोई निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है। परंतु किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से उनका निवारण भी होगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा खर्चीला होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तकरार रह सकती है। रिश्ते मधुर बनाकर रखने के लिए थोड़ा झुकना भी उचित है। जल्दबाजी में बिना विचारे कोई काम ना करें। कीमती वस्तुओं को सम्भालकर रखें। पुराना रोग उभर सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। नकारात्मकता हावी रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होगी, इसी ऊर्जा को बनाए रखने के लिए वर्तमान में रहकर काम करने की आवश्यकता है। किसी मित्र के साथ अचानक हुई मुलाकात आपको आनंद देगी। आज आप किसी घरेलु कार्य में हाथ बटा सकते है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर में सजावट या मरम्मत के लिए खर्च करना पड़ सकता है। एलर्जी से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में पकड़ कुछ ढीली हो सकती है। परिश्रम के बावजूद सफल नहीं हो पाएंगे। परिवार का साथ बना रहेगा। किसी रिश्तेदार के साथ अनहोनी हो सकती है। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। अपने कार्यों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 June 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।