राशिफल

राशिफल 21 जुलाई 2024 : आज भगवान सूर्यदेव की असीम कृपा इन जातकों को करेगी मालामाल, आर्थिक और घरेलू समस्या होगी दूर, संतान सुख संभव, लेकिन ये रहेंगे विरोधियों से परेशान

Rashifal 21 July 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 July 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपने दिन की शुरुआत गर्मजोशी से करेंगे। आपको कॉन्फिडेंस के कारण जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है। मार्केटिंग का बिजनेस कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा होगा। आप अपने पारिवारिक कामों के लोड को अच्छी तरह संभालेंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा। आज रचनात्मक कार्यो में ज्यादा रुची लेगें। कार्यों में आ रही अड़चने दूर होगी। मित्रों से सम्पर्क लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि की महिलाएं आज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगी। आज आपको व्यवसाय में यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। आज आप काम के सिलसिले में छोटी दुरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज सुस्त महसूस करेंगे जिससे आपके काम पूरे होने में देरी होगी। यह संभावना है कि आप अपने भाइयों या बहनों के साथ गलतफहमी में पड़ सकते हैं। आपको इसके प्रति सतर्क रहना चाहिए। आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। आपके काम की आपके आलोचक भी प्रशंसा करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मानसिक तनाव की वजह से थकान व ऊर्जा की कमीं महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें हल्की-फुल्की परेशानियां तंग कर सकती हैं। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बाहरी व्यक्तियों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। पैसे और समय की बर्बादी से बचने के लिए किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित करना ही उचित है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। क्षमता से अधिक काम से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है। आपको आज लेनदेन के मामले में कोई भी निर्णय बहुत ही सावधानी से लेना होगा और कानून संबंधित मामलों में आप सावधान रहें। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में ना उलझें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास करना गलत होगा इससे आप धोखा खा सकते हैं। अपनी छिपी प्रतिभा और योग्यता को उजागर करने का यह सही समय है। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। यात्रा हो सके तो टालें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज अपने प्रयास से परिस्थितियों को बिगडऩे न दें। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyकामकाज को लेकर की गई आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से अप्रियता का सामना करना पड़ेगा। पूर्व में किए गए कार्यों के कारण आपको लाभ होगा। छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका बहुत अच्छा तालमेल रहेगा। महत्वपूर्ण रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपका जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। आज आपको घर और बाहर दोनों जगह के कामों में सामंजस्य बनाए रखना होगा। आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण समस्या रहेगी। मध्याह्न के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारण भ्रांति हो सकती है। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण आपका ध्यान कुछ खराब गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है। इसलिए इस समय बेहतर होगा कि आप खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निष्फलता से बचने का प्रयास करें। घर की छोटी-छोटी चीजों को ज्यादा न घसीटें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। आपकी ख्वाहिश पूरी होने के योग हैं। किसी पारिवारिक समस्या को शांति के साथ सुलझाने में सक्षम साबित होंगे। बिजनेस से संबंधित किसी काम में आप अपने पिता की मदद लेंगे। किसी प्रोजेक्ट मे शामिल होने से पहले उससें अच्छी तरह समझ लें। अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके साथी आपके हिसाब से काम करेंगे। भाग्य आपका सहयोग कर सकता है तथा कार्य व्यवसाय को लेकर भी स्थितियां सामान्यतः ठीक रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से स्थिति अनुकूल रहने वाली है। आय में सुधार भी रहेगा और सहयोग की प्राप्ती होगी। हर ओर से सफलता के संकेत मिलेंगे। पेट से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप दान धर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपको खूब धन लाभ होगा। आज आपकी दोस्ती प्यार में बदल सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से जूझना होगा। आपका समय पूरी तरह से बेकार गतिविधियों पर बर्बाद हो सकता है। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। कारोबारियों के लिए यह दिन औसत रहेगा। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ‘पीपल के पेड़’ की परिक्रमा करने से होते है ये लाभ, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button