राशिफल

राशिफल 21 जुलाई 2021 : आज इन जातकों को मिलेगा भगवान गणेश का आशीर्वाद, नए काम की शुरुआत रहेगी शुभ, हर चुनौती का सामना करने में होंगे कामयाब

Rashifal 21 July 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 July 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

लोगों की परवाह ना करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान दें। इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपको अपने कार्य में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही कई प्रकार की सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। किसी अनुभवी का मार्गदर्शन अवश्‍य लें। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन मानसिक तनाव कुछ अधिक हो सकता है। मांगलिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, लेखन शैली पर फोकस करें। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए सतर्क रहें। पाचन संबंधी समस्या रह सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी बड़ी दिक्कत से सामना हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ बाहर जाते समय ठीक तरह से व्यवहार करें। आप कोई भी गैरजिम्मेदाराना हरकत करने से बचें। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। परंतु टैक्स और लोन जैसे मामलों को आज स्थगित रखें। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से कार्यभार अधिक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके विचार आप के प्रति काफी नकारात्मक बन रहे हैं। किसी बात में मिली असफलता आत्मविश्वास पर असर कर रही है। पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है। पार्टनर से मिली आलोचना गहरी चोट दे सकती है। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक सकारात्मकता बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी भी काम को मना न करना आपका खास गुण है और इसी कारण चुनौतियों का सामना करने में आपको आनंद मिलता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। घुटने में दर्द रह सकता है। आजकल आपका पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। जीवनसाथी की बातों को महत्व दें, उनकी कोई सलाह आपके काम आ सकती है। घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। पेट सम्बंधित बीमारियों की शिकायत रहेगी। अधिक मीठा खाने से बचें। किसी से भी उधार ना लें। आज आप किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं I दोस्तों के दिल के करीब रहेंगे। कार्य के दौरान धैर्य रखें। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। बातचीत के दौरान आपके मुंह से ऐसी बात निकल सकती है जो आपसी संबंधों के लिए नुकसानदायक होगी। जरूरत से ज्यादा मधुर और शुभ चिंतकों से सावधान रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाएं क्रियान्वित होंगी। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। किसी नजदीकी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको मानसिक और आत्मिक सुकून देगा। घर का वातावरण सुव्यवस्थित बना रहेगा। जिससे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। परिवार व समाज में पूछपरख बढ़ेगी। कोई वस्तु उपहार में मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी भी व्यक्ति पर विश्वास दिखाना आपको मुश्किल लग सकता है। यदि किसी व्यक्ति के प्रति आपको आकर्षण या प्रेम महसूस हो रहा है तो अपनी भावनाओं को खुलकर उनके सामने बोलें। वाहन सुख की प्राप्ति होने वाली है। नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। हड्डी संबंधी तकलीफ हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। गला खराब रह सकता है और खांसी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस होगी। कामकाज सामान्य गति से चलेगा। काम से जुड़ी मुश्किलों का सावधानी से सामना करें। घर में कलह के कारण आप तनाव में रह सकते हैं। गाय को गुड़-रोटी दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

रिश्तों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और व्यवसाय में भाग्य आपका साथ देगा। दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। शाम का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा। भाई बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना टालें। यात्रा में जल्दबाजी न करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपका स्वाभाव थोड़ा उग्र है लेकिन शांति से काम लें। किसी पुराने साथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचे। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक समस्याएं रह सकती हैं। संतान की सेहत चिंता दे सकती है। समाज में कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। आपकी लोकप्रियता बढ़ रही है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 July 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button