
राशिफल 21 अगस्त 2024 : आज का दिन इन राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली, भगवान गणेश संवारेंगे भाग्य, सुख के साधनों में होगी वृद्धि, लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान
Rashifal 21 August 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 August 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आप किसी विषय को लेकर शोध कर रहे हैं तो आपके लिए यह समय बेहतरीन रहेगा। मध्याह्न के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। आज भाग्य आपके साथ है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ संयम बरतें। आकस्मिक धन लाभ आपके मन के भार को हल्का करेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपको किसी की मदद करने का मौका मिले, तो उसमें आपको बढ़-चढ़कर आगे नहीं बढ़ना है, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। अपने मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को भी दूर करना होगा। आप पेट की तकलीफ से परेशान रह सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन बहुत शुभ है। आपकी आमदनी बढ़ने के योग हैं और साथ ही कारोबार में वृद्धि की प्रबल संभावना बन रही है। विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप अपने आलस्य को छोड़कर रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। घर के कार्यों में जीवनसाथी की मदद करेंगे। आप दूसरों पर थोड़ा अधिक खर्च कर सकते हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करेंगे तो आपके साथ रहने वाले कुछ लोगों को गुस्सा आ सकता है। खर्चों में लगाम लगायें वरना मुश्किल हो सकती है। दिन सामान्य ही रहेगा। उगाही का धन व्यापारियों को मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
व्यापार में लाभ होने की संभावना है। उच्च पद वाला कोई व्यक्ति आपकी आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक सिद्ध होगा। आज आपका ऊर्जावान, जीवंत और गर्मजोशी भरा व्यवहार आपके आसपास के लोगों को खुश कर देगा। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके दिन की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, लेकिन सायंकाल तक व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। यदि आपका कोई कानून संबंधित मामला लंबे समय से लंबित है, तो उसमें आपको उसे बातचीत करके समाप्त करवाना होगा। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
घर में किसी नए कार्य का प्रारंभ हो सकता है। आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आप उनकी कुछ समस्याओं को भी सुनेंगे। आपका मानसिक बोझ भी कुछ बढ़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपनी छवि को बनाए रखने के लिए अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उनका कोई वाद विवाद भी करा सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। अभी भविष्य संबंधी योजनाओं को स्थगित रखना ही उचित है क्योंकि इस समय वातावरण ठीक नहीं है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे और आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। आज का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। शरीर में चेतना और ऊर्जा का संचार होगा। गुस्सा आना स्वाभाविक है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों अथवा सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। अपनी किसी रुचि को निखारेंगे। आपके किसी करीबी व्यक्ति से कुछ समाचार मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आपके व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। यदि आप मेहनत से प्रयास करते रहेंगे तो आप को अपेक्षित नतीजे मिलेंगे। एक नई परियोजना स्टार्ट कर सकते हैं। आपको अपने कामों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप पैसों के मामले में बेवजह परेशान हो सकते हैं। मन-मुताबिक कोई काम पूरा होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपका बच्चों से मतभेद हो सकता है। दोपहर के बाद आपके व्यवसाय या कार्यस्थान में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप अंहकार का त्याग करें और कारोबार पर ध्यान दें। सायंकाल के समय अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने की किसी योजना को बना सकते हैं, जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। आप अपने भाई को कुछ धन उधार भी दे सकते हैं।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 August 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।