राशिफल

राशिफल 21 अप्रैल 2025 : आज इन जातकों पर बरसेगी भगवान शिव की असीम कृपा, घर में आएगी सुख समृद्धि, संतान सुख संभव, लेकिन विरोधियों से रहें थोड़ा सावधान

Rashifal 21 April 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 April 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आपका अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देगी। बेवजह के खर्चे बढ़ने से आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। इस राशि के कुछ जातक विदेशी स्रोतों से आज के दिन लाभ कमा सकते हैं, विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किस्मत पूरा साथ देगी। आपके द्वारा लिया गया कोई निर्णय सकारात्मक रहेगा। कोई उत्तम डील भी होने की संभावना है। युवाओं को रोजगार के उचित अवसर सुलभ होंगे। जीवन साथी के साथ कोई हल्की-फुल्की नोक-झोंक संभव है। आज दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। सेहत में गिरावट आ सकती है और इनकम में भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके कार्य को प्रशंसा प्राप्त होगी जिससे आपको आनंद होगा। कलाकार, लेखक और साहित्यकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। आपकी वाणी के कारण आपके काम में प्रगति होगी और अन्य लोग उससे प्रभावित होंगे। आप अपनी निगाहें अपने भविष्य की ओर रखें। जो बीत गया, उसे भूल जाएं। सभी परिस्थितियों में निर्णय लेने की अच्छी क्षमता आएगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज घर-परिवार में खुशियां आएंगी और शांति का माहौल बना रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में इस राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। पिता के साथ आपके संबंधों में निखार आएगा, अपने दिल की बातें पिता के साथ शेयर कर सकते हैं। परिस्थितियों से निपटने के लिए कूटनीति का उपयोग करें। आर्थिक पक्ष में समय अनुकूल नहीं है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आप को बड़ी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपने सुख-सुविधाओं में बढ़त को लेकर ध्यान देंगे। आय के साथ-साथ अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके रुके हुए कार्य बनने के भी योग हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyइस राशि के लोग किसी प्रॉपर्टी को अच्छे दाम पर खरीदने में सफल होंगे और किसी के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत भी हो सकती है। वैसे आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की काफी जरूरत है और कोई भी कार्य करते समय बजट का खास ध्यान रखे। यहाँ गौर करने वाले बात ये है कि परिवार वालों के साथ थोड़ा सा समय बिताने से रिश्तों में काफी सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको अपनी मेहनत फल मिलने वाला है। माता का सानिध्य एवं सहयोग प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। यदि आपके कोई लेन-देन की समस्या चल रही थी,तो वह आज सुलझ जाएगी, लेकिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। परिवार में सुख शान्ति रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कुछ जातकों का रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। आप सोच समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आपके रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके सोचे हुए काम अवश्य ही पूरे होंगे। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी अटकी हुई योजना को पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपका छोटा मोटा आर्थिक नुकसान भी संभव है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। पदोन्नति का योग तथा नये व्यापार से लाभ मिलेगा। पुरानी गलतियों को सुधारने के लिए दिन अच्छा है। जमीन-जायदाद खरीदने में आपका ध्यान रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज व्यापार में दो गुना मुनाफा होने के योग बन रहे है। किसी बड़े कार्य के होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज आपको राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी भी काम में संतुलन बनाये रखने से वह काम पूरा जरूर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों को पूरा करने के लिए रूपरेखा बना ले इससे, आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान सम्मान भी मिलेगा। युवा वर्ग बहुत समय से अपने करियर को लेकर संघर्षरत थे, आज उन्हें इससे संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खांसी जुकाम जैसी समस्या रहेगी। मानसिक चिंता में बढ़ोतरी हो सकती है, धैर्य से काम लें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyपारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु सदस्यों को मन मुताबिक शॉपिंग करने से खुशी महसूस होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह से खर्चों की अधिकता रहेगी। जमीन-जायदाद, कमीशन, कपड़ा आदि से जुड़े व्यवसाय में मुनाफादायक स्थितियां बनी हुई है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 April 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नीम करोली बाबा से जानिए, किन चीजों का दिखना होता है व्यक्ति के लिए शुभ संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button