राशिफल

राशिफल 20 मई 2023 : आज भगवान शनि की कृपा दृष्टि करेगी इन जातकों को मालामाल, नौकरी में प्रमोशन की संभावना, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 20 May 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 May 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके सामने जो चुनौतीपूर्ण स्थिति आएगी, वह रोचक हो सकती है। माता के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। जानकार व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज न करें। ये लोग आपकी गलतियों को रोकने में मदद कर सकते हैं। काम से जुड़ी बातों को लेकर चिंता न करें। विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएँगे। आपके प्रतिद्वंदी भी आपकी तारीफ करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको सफलता के नए मार्ग प्राप्त होंगे। पैसों से संबंधित निर्णय गलत साबित हो सकता है। जितना आप गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे अपने जीवन में उतनी ही तेजी से प्रगति करते हुए नई मिसाल स्थापित करेंगे। व्यापार-व्यवसाय से संबंधित नकारात्मक विचार मन में चलते रहेंगे। जबकि वास्तव में ऐसा कुछ बुरा होने वाला नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिवार के साथ बढ़ती हुई नाराजगी आपको परिवार से दूर कर सकती है। बहुत धैर्य और नियमितता के साथ आपने जो मेहनत की थी, उसका नतीजा आपके ही पक्ष में होगा। नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। बेहतर निवेश साधनों का उपयोग करके धन समृद्धि बढ़ाने की कोशिश कामयाब रहेगी। आर्थिक लिहाज से कमाई की अपेक्षा खर्चे अधिक रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि वालों की बात करे तो आपके नए लोगों से दोस्ती होने के योग बन रहे है। हालांकि किसी पर भी जल्दी यकीन न करे और फालतू के विवादों से दूर रहे। किसी भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहे और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे। इसके साथ ही पारिवारिक जरूरतें भी पूरी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे। इस दिन कर्ज लेने से बचें। आज आपके बॉस का अच्छा मूड पूरे ऑफिस का माहौल अच्छा बना देगा। कार्यों को करने के लिए उपयुक्त समय है। अगर बिना सोचे-समझे निवेश करने की गलती करेंगे तो आर्थिक समस्या हो सकती है। सिर्फ पैसे को आधार बनाकर अपने फैसले न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज लाभ की संभावना रहेगी। अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना सीखें ताकि आपकी कोशिशों को एक सही दिशा मिल सके। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। कई दिनों से जो बात अपने मन में छिपाई हुई है, उसे किसी व्यक्ति के सामने प्रकट करना जरूरी है। चिंता में कमी होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके रास्ते में आने वाली छोटी-छोटी रूकावटें मन को विचलित करेंगी। हालांकि प्रेम प्रसंगों से दूर रहे, नहीं तो पारिवारिक जीवन का संतुलन बिगड़ सकता है। इसके इलावा किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा यकीन न करे और गुस्से पर नियंत्रण रखे, क्यूकि आज किसी से बहस हो सकती है। आपकी सलाह पर चलकर कोई पढाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके मन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। आज आपको किसी से बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। अविवाहित लोगों की शादी भी तय हो सकती है। आप अपनी बुद्धि से अपना काम पूरा कर सकते हैं। आज आप खुद को साबित करेंगे और खुद को दिखाएंगे। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ समय बिताने की कोशिश करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मेहमानों के आगमन व आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। समाज में आपके अच्छे कार्यों की काफी सराहना होगी। कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा होने से धन लाभ हो सकता है। आपका काम अचानक बिगड़ सकता है। किसी भी काम में जबरदस्ती न करें। नुकसान हो सकता है। विवादास्पद बातों में न उलझें। बैंकिंग के लोगों का आज का दिन संघर्षों भरा रहेगा। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आपको कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होने वाली है। कोई परिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुकून व शांति भरा रहेगा। आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। नवीन वाहन अथवा भवन खरीद सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके परिवार की आर्थिक स्थिति में पहले से काफी सुधार होगा। काम से धन की प्राप्ति होगी। पैसों को लेकर मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। कागजी कार्रवाई पर भी ध्यान देना चाहिए। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है। कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 May 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके घर में अचानक बच्चा झाड़ू लगाने लग जाए तो होने वाला ये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button