राशिफल

राशिफल 20 मार्च 2025 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, करियर और व्यापार में होगी वृद्धि, वैवाहिक जीवन रहेगा ठीक, लेकिन ये रहेंगे थोड़े परेशान

Rashifal 20 March 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 March 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपने स्वयं के लोगों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करें। यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाए, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आप उसी कार्य में हाथ डालने की कोशिश करे, जिसके पूरा होने की आपको पूरी उम्मीद नजर आती हो।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अपने क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई फैसला न लें। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। आपको पैसों से जुड़ी ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपके कुछ सहकर्मियों के बीच आपस में टकराव चल रहा है, तो आप उससे दूर रहें। आज रिश्तों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके कार्य को प्रशंसा प्राप्त होगी जिससे आपको आनंद होगा। कलाकार, लेखक और साहित्यकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। आपकी वाणी के कारण आपके काम में प्रगति होगी और अन्य लोग उससे प्रभावित होंगे। आप अपनी निगाहें अपने भविष्य की ओर रखें। जो बीत गया, उसे भूल जाएं। सभी परिस्थितियों में निर्णय लेने की अच्छी क्षमता आएगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोग किसी प्रॉपर्टी को अच्छे दाम पर खरीदने में सफल होंगे और किसी के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत भी हो सकती है। वैसे आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की काफी जरूरत है और कोई भी कार्य करते समय बजट का खास ध्यान रखे। यहाँ गौर करने वाले बात ये है कि परिवार वालों के साथ थोड़ा सा समय बिताने से रिश्तों में काफी सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज किसी अटकी हुई योजना को पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपका छोटा मोटा आर्थिक नुकसान भी संभव है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। पदोन्नति का योग तथा नये व्यापार से लाभ मिलेगा। पुरानी गलतियों को सुधारने के लिए दिन अच्छा है। जमीन-जायदाद खरीदने में आपका ध्यान रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। भाग-दौड़ हो सकती है। आज के दिन व्यर्थ की चिंता आपका काम बिगाड़ सकती है, तो वहीं दूसरी ओर चिड़चिड़े स्वभाव के चलते अपने लोग नाराज भी हो सकते हैं। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ उचित व्यवहार रखें और संवादहीनता को न पनपने दें, वरना वैचारिक मतभेद हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों को पूरा करने के लिए रूपरेखा बना ले इससे, आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान सम्मान भी मिलेगा। युवा वर्ग बहुत समय से अपने करियर को लेकर संघर्षरत थे, आज उन्हें इससे संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खांसी जुकाम जैसी समस्या रहेगी। मानसिक चिंता में बढ़ोतरी हो सकती है, धैर्य से काम लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय है। आज आप सही मौका देखकर अपने प्यार को प्रपोज कर सकते हैं। नौकरी में बॉस काम से खुश रहेंगे और दूसरों के लिए आपको मिसाल के तौर पर घोषित करेंगे। वहीं व्यापारियों को भी आज मेहनत बढ़ाने की जरूरत है तभी लाभ संभव है। आपके कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु सदस्यों को मन मुताबिक शॉपिंग करने से खुशी महसूस होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह से खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जमीन-जायदाद, कमीशन, कपड़ा आदि से जुड़े व्यवसाय में मुनाफादायक स्थितियां बनी हुई है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।  कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बुरी आदतें छोड़ने के लिए आज एकदम उत्तम दिन है। कुंआरे व्यक्तियों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। महिलाओं को काम की कठिन चुनौतियों में भी सफलता मिलेगी। युवाओं को विदेश यात्रा या पढ़ाई से जुड़े काम में सफलता मिलेंगे। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। भागीदारी से लाभ होगा। अतः मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आप को बड़ी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपने सुख-सुविधाओं में बढ़त को लेकर ध्यान देंगे। आय के साथ-साथ अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके रुके हुए कार्य बनने के भी योग हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

नौकरीपेशा लोगों के लिए यथा स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। परिस्थिति को नकारात्मक रूप से देखने से बचें। जांच-पड़ताल करके आगे बढ़ें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। सोच-विचार कर काम करें। विवादों से बचें। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नंदी के कानों में इस तरीके से कहिए अपनी बात, जल्दी पूरी होगी आपकी मनोकामना, मिलेगा मनोवांछित फल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button