राशिफल

राशिफल 20 जुलाई 2024 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, घरेलू संपति में इजाफा संभव, स्वास्थ्य देगा साथ, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 20 July 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 July 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको आज पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। अपने दिन को और भी खास बनाने के लिए आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज व्यावसायिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएंगे। किसी रिश्तेदार के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार और मधुमेह से सावधानी बरतें। विरोधी और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपने मन की आवाज अवश्य सुनें। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। आज घर पर कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा। अभी तक जो समस्या थी उसमें सुधार हो रहा है। दिनों दिन अच्छे की ओर बढ़ रहे हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रेमी या जीवनसाथी को समय देंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। जान पहचान बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। इसके अलावा आपको उधार लेन-देन करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। कार्यालय में अधिकारियों की ओर से आपको तारीफ और प्रोत्साहन भी मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज सितारे आपको किसी बड़े परिवर्तन का संकेत दे सकते हैं। आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन वे आपका हित चाहते है। परिवार के सदस्य कोई चीज की मांग कर सकते हैं। अपने हर काम को लगन करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी हासिल होंगे। संतान संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से सुकून रहेगा। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी खांसी जुकाम हावी हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyअचानक कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कष्ट और भय आपके मन में बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, बेहतर होगा कि उनकी भावनाओं और आज्ञा को नजरअंदाज ना करें। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस रहने की आवश्यकता है। प्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु असंतुलित खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको नए अवसर मिलने वाले हैं और आर्थिक लाभ भी होने वाला है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करने से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आपकी कोई पुरानी समस्या आज खत्म हो सकती है। किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सुखद परिस्थितियां रहेंगी। कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी इनकम में बढ़ोत्तरी होगी। जिससे आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक भारी नुकसान करवा सकती है। व्यक्तिगत दायरा जब तक आप नहीं बनाएंगे, तब तक गलत व्यवहार को रोक पाना संभव नहीं होगा। सेहत के मामले में ठीक ठाक रहने के आसार है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जीवनसाथी द्वारा मिले सुझाव को नजरअंदाज ना करें। परिस्थितियां आपके फेवर में होगी। आज आप अपनी जीवनशैली को बदलें लाभ होगा। आप अपने किसी भी महत्वपूर्ण काम में जल्दीबाजी ना करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। संतान पक्ष के लिए खास खर्च करना पड़ सकता है। लव लाइफ में जीवन में थोड़ा तनाव संभव है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको गरीब और असहाय व्यक्तियों की सहायता जरूर करनी चाहिए। घर का माहौल ठीक रखना बहुत जरूरी है। रुपये से संबंधित धन उधार लेने या उधार देने से बचें। अपने व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों को गुप्त रखने के लिए सावधान रहें। आज का दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyजीवनसाथी को हिदायत दें कि किसी भी कार्य को करने से पहले उससे सलाह कर लें। कोई चोट या दुर्घटना की संभावना है। वाहन ध्यान से चलाएं। अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उन्हें नकारने की बजाय उनसे सीख लें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। ऑफिस वाली महिलाएं अपने आपको बन्धन में बंधा हुआ महसूस करेंगी। शारीरिक कमजोरी के कारण थकान जैसी तकलीफ हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस स्थान पर ब्रह्मा जी कराया था अश्वमेघ यज्ञ, यहां दर्शन से दूर हो जाते हैं सारे पाप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button