राशिफल

राशिफल 20 जुलाई 2023 : आज भगवान विष्णु की असीम कृपा इन जातकों को रखेगी अनेक बाधाओं से दूर, मिलेगी पुराने कर्ज से मुक्ति, स्वास्थ्य देगा साथ, लेकिन इनको कर सकते हैं विरोधी परेशान

Rashifal 20 July 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 July 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नौकरीपेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। वाणी आपके सौभाग्य में वृद्धि करेगी, इससे आपके कई कार्य पूरे भी होंगे। साथ ही वाणी की मधुरता से पारिवारिक रिश्तों में नई ताजगी आएगी। कारोबार ठीक चलेगा। आपको सावधानी और सतर्कता के साथ नकारात्मक विचारों और भावनाओं से निपटना होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप कामकाज में कुछ नया करने की सोच सकते है। आर्थिक स्थिति कुछ हद तक सामान्य रहेगी। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगी और आपका खोया हुआ रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी के साथ मनोरंजन स्थलों का आनन्द लिया जा सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा लेकिन जीवन साथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। कोई पुरानी चाहत आज पूरी होगी। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज रखना जरूरी है क्योंकि समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। नए कपड़ों की खरीददारी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। सामाजिक तौर पर आप काफी सक्रिय हो सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में हर्ष होगा। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। किसी महान व्यक्ति के मिलने से आज मन प्रसन्न होगा, जिसके कारण आपकी काफी सारी चिंताएं समाप्त होंगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज आपके द्वारा किए गए निवेश में आपको लाभ प्राप्त होगा। रात में आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने करीबी दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आप सोचेंगे, सभी कार्य पूरा होने से आपको खुशी का अहसास होगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में किसी सदस्य के रिश्ते से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। नए लोगों से भी मुलाकात होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है। जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्ट समाप्त हो जाएंगे। जन संपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे और राजनीतिक लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में आवेश में आकर लिए गए निर्णय आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने कामकाज में नया प्रयोग करने में आप सफल हो सकते हैं, दिन आपके लिए ठीक है। अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। राजकीय मामलों में निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। हल्की-फुल्की खांसी, जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज से आपको राहत मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होगे। आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें, बात का बतंगड़ न बनाएं। खर्च भी अधिक हो सकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगो में आप के प्रति सम्मान बड़ेगा। भाइयों के साथ सम्बन्ध अच्छे होगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे। आज पैसों के मामलों को चतुराई से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। जल्दबाजी हानिकारक रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी अवश्य लेने के बाद ही निर्णय करें। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने पैसे से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह की कोई गलती न करें। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। आज आपको अपने घर की सुरक्षा को ले कर थोड़ा सावधान रहना चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम भी हासिल होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 July 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button