
प्रियंका गांधी ने ट्रैक्टर पर चढ़कर दिखाया कांग्रेस का घोषणा पत्र, तो लड़का बोला गन्ना लेकर जा रहा हूं, जानिए क्या है पूरी खबर
अगर हम राजनीति जगत की बात करे तो इन दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महिला सशक्तिकरण और रोजगार के मुद्दे को लेकर पार्टी के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान प्रियंका गांधी ट्रैक्टर पर भी चढ़ी और उनकी यह तस्वीर खूब वायरल भी हो रही है। जी हां प्रियंका गांधी शुक्रवार को गाजियाबाद में चुनाव प्रचार कर रही थी और तभी प्रियंका गांधी ने गन्ना ले जा रहे युवक से ट्रैक्टर पर चढ़ कर बात की थी। चलिए आपको इस बारे में जरा विस्तार से बताते है। बता दे कि ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ जी पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने ट्रैक्टर पर चढ़ कर गन्ना ले जा रहे युवक से की बात :
इस बारे में बात करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा है कि कल आपने उप्र के मुख्यमंत्री की झूठे आंकड़ों वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस तो देखी होगी, तो अब जनता की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखिए। इसके बाद प्रियंका गांधी ने युवक की बात करते हुए कहा कि ये नौजवान किसान का बेटा है और आर्मी की भर्ती तथा अन्य भर्तियों को लेकर दुखी है। बहरहाल प्रियंका गांधी ने कहा कि हम किसान और नौजवान की परेशानी बयां कर रहे है और यही उत्तर प्रदेश की असली आवाज है।

युवक ने कहा तीन साल से कर रहा है आर्मी में भर्ती होने का इंतजार :
गौरतलब है कि वीडियो में गन्ना ले जा रहे युवक से प्रियंका गांधी बात करते हुए दिखाई दे रही है और इस दौरान प्रियंका गांधी ट्रैक्टर पर चढ़ जाती है। इसके बाद वह युवक कहता है कि मेरा नाम योगेश चौधरी है और वह किसान का बेटा है तथा तीन साल से उसकी आर्मी में भर्ती नहीं हुई। जिसके बाद प्रियंका गांधी कहती है कि उन्होंने भी देखा कि सुबह चार बजे से ही लड़के दौड़ रहे थे और जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव ने युवक को पार्टी का भर्ती विधान देते हुए यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार देने के वादे का जिक्र किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था मुलाकात का वीडियो :
यहां गौर करने वाली बात ये है कि प्रियंका गांधी गुरुवार को बुलंदशहर में थी और वहां उन्होंने बारिश के दौरान ही चुनाव प्रचार किया। बहरहाल बुलंदशहर में ही प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और जयंत चौधरी से प्रियंका गांधी की मुलाकात भी हुई थी। जिसके बाद दोनों तरफ के नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन भी किया था। बता दे कि इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था और विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी यूपी के ग्यारह जिलों की 58 सीटों पर दस फरवरी को मतदान होगा। दोस्तों इस बारे में आपकी क्या राय है ये हमें जरूर बताइएगा।