राशिफल

राशिफल 20 अगस्त 2023 : आज भगवान सूर्यदेव की कृपा से ये जातक रहेंगे खुशहाल, धन धान्य से भरे रहेंगे भंडार, व्यापार में आएगी तेजी, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 20 August 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 August 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं। शाम तक घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। चल रही परेशानियों का हल आज आप आसानी से निकाल पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। शाम के समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर खाने पीने की योजना बना सकते हैं। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहें। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। गैस और अपचन की समस्या रह सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपने साथी के साथ समय बिताने का आनंद लें और एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्म-चिन्तन से आप खुद को नकारात्मकता से दूर रख पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज मन किसी नई जानकारी को जानने को उत्साहित हो सकता है। परिवारजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। इस समय भावुकता के बजाय दिमाग से काम लेना बेहतर रहेगा। आज आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आपका साथी आप को सुखद आश्चर्य दे सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज यात्रा का योग बन रहा है। आपकी इस यात्रा से आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आपको चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह शक करने से बचें। इससे आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। आज आप किसी न किसी काम में उलझ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। जरूरत से ज्यादा मधुर वाणी और शुभ चिंतकों से सावधान रहें। आज के दिन अधिक धन खर्च कर सकते हैं। कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक रीती रिवाजों को नजरअंदाज न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन फायदे वाला नहीं है। आपका किसी से झगड़ा भी हो सकता है, जो पैसों को लेकर संभव है। ऐसे में थोड़ा ध्यान रखें और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपने खर्चों पर भी नियंत्रण बनाएं। नजदीकी रिश्तेदारों के घर जाने का आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आज मन कुछ जानने के लिए उत्साहित रहेगा। अपनी मेहनत से परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में सफल रहेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है। आज आपको अचानक से अनदेखा मुनाफा मिल सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। सैलेरी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। कोई उपलब्धि हासिल होने के पश्चात लोग आपकी सराहना भी करेंगे। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। आपके शत्रु परास्त होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच तालमेल बनाए रखें। ऑफिस में अधिकारियों के सहयोग से नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं। व्यापार की दृष्टि से की गई यात्रा लाभदायक होगी। तली भुनी चीजों से परहेज करें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है। घर में शांति का वातावरण होगा। आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक क्षेत्र में किसी की सहायता से बिगड़ा काम काम बन सकता है। सेहत में सुधार होगा। आर्थिक जरूरतों में भाई-बहन आपकी सहायता को आगे आएंगे। आध्यात्म की तरफ रुझान रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, तभी आप किसी अच्छे कार्यों की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आप घरेलू कार्य में मदद करते नज़र आएंगे जिससे घर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कटाक्ष के चलते आप दूसरों को आहत न करें। संतान द्वारा आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 August 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोगों को आते है ये सपनें, अगर आपको आये तो समझ लेना बहुत जल्दी होने वाला है आपका भाग्य उदय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button