
राशिफल 20 अप्रैल 2025 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर खुश, मिलेगा मनोवांछित फल, कारोबार में तरक्की संभव, प्रेम जीवन रहेगा खुशहाल
Rashifal 20 April 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 April 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। बच्चों की प्रगति आपको खुश रखेगी। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। आज किसी काम को नए तरीके से करने के बारे में सोचेंगे। आज आप सफलता के बेहद करीब रहेंगे। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
कई मामलों में किस्मत सहयोग दे सकती है। कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी नई जगह निवेश से बचे। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। काम से संबंधित बातों में आपको योग्य व्यक्ति के मदद की जरूरत पड़ सकती है और वक्त पर वह जरूरत आपकी पूरी भी होगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आने की भी संभावना बन रही है। लव लाइफ में नया अध्याय जुड़ेगा और निवेश से लाभ होगा। कर्जों से राहत मिलेगी और कोष में भी वृद्धि होगी। भूमि में निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। आसपास या साथ के लोगों को किसी खास काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। लालच से दूरी बनाए रखें अन्यथा कार्यबाधा संभव है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। आपके कार्य से अधिकारीगण संतुष्ट होंगे। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन खास है। आज आपको अचानक धन लाभ होगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
पिछले कुछ समय से व्यवसायिक क्षेत्र में जो परेशानियां चल रही थी, आज उनमें कुछ सफलता मिलने की संभावना है। आपको अपने भाई-बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए सामान्य रहने वाला है। इस दौरान आप एक- दूसरे से अपनी बातें साझा करेंगे। पुराने विवाद निपटाने का मन बना सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप काम के सिलसिले में किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी लगाने से मानसिक सुकून मिलेगा। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी जिसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। लवमेट आज साथ में मूवी देखने जा सकते है। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों के रुके कार्य पूर्ण होंगे। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे वह अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा कर सकें। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा, जिससे आपको सामाजिक जीवन में काफी फायदा मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आप कुछ चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान निकाल सकते हैं। जिन लोगों ने नया व्यापार शुरू किया है उनको नई चुनौतियां मिलेगी, खासकर कानून से संबंधित चीजों को लेकर सचेत रहना होगा। सेहत में आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। जो चीजें आप सबके सामने जाहिर नहीं करना चाहते, उन्हें निजी ही रहने दें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज किसी कार्य के प्रति चिंता रह सकती है। आपके जीवन में लगातार नए परिवर्तन आपको देखने को मिलेंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में गतिविधियां अभी धीमी ही रहेंगी। लेकिन वक्त के हिसाब से चीजें बेहतर भी होती जाएंगी इसलिए निराश ना हो। पारिवारिक-जीवन में भी भाई-बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों को पूरा करेंगे तो आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। परिवार में अगर आप किसी विवाद से गुजर रहे हैं तो स्थितियां आज आपके पक्ष में नजर आएंगी। हड़बड़ी में कोई छिटपुट दुर्घटना हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भाई-बहनों से सहयोग की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि हो सकती है, प्रयास करते रहें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपको अपने बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिल सकते हैं। जो लोग बिजनेस पार्टनरशिप में करते हैं, और वह कोई बड़ा निवेश करने जा रहे हैं तो दोनों पार्टनर को एक दूसरे की रजामंदी पर ही निवेश करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। किन्तु अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएंगे। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आप जिस किसी कार्य को बहुत सहज और सरल समझ रहे थे, बहुत ही मुश्किलों से भरा होगा। दिन के उत्तरार्ध में किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। मिठाई के खुदरा विक्रेताओं के लिए समय अच्छा सिद्ध हो सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 April 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।