राशिफल

राशिफल 20 अप्रैल 2023 : आज भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि से इन जातकों के सपने होंगे साकार, व्यापार में होगा इजाफा, वैवाहिक और प्रेम जीवन रहेगा सुखमय

Rashifal 20 April 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 April 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। संतान से संबंधित कोई उम्मीद पूरी ना होने की वजह से मन व्यथित रह सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। आपकी इच्छाएं मन में दबी हुई हैं, आप उन्हें बाहर नहीं निकाल पा रहे और पूरी तरह से अपनी बात भी नहीं कह पा रहे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप किसी भी तरह की समस्या का समाधान करने में बहुत सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी। फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। व्यापारिक सौदा बहुत सोच समझकर करने की जरूरत है। किसी अनुभवी व्यक्ति या किसी विश्वसनीय व्यक्ति की राय लेकर ही कदम आगे बढ़ाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों को उनसे बात करनी चाहिए, जिनसे काफी लम्बे समय से बात नहीं हुई है। इसके इलावा अगर आप बीमा करवाने की सोच रहे है तो यह समय सही है, लेकिन भावनाओं में आ कर किसी भी तरह का फैसला लेने से जरूर बचे। प्रेम जीवन में किसी अपने ही निकटवर्ती व्यक्ति का हस्तक्षेप हो सकता है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको अपनी मेहनत और लगन का परिणाम मिलेगा। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। अपनों का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें नहीं तो आप किसी गंभीर रोग का शिकार हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप या मध्यस्थता करने से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

बच्चों के करियर को लेकर चिंता रह सकती हैं। परंतु समय आने पर परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य और तनाव से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

काम के सिलसिले में आपकी प्रतिभा आपके काम आएगी और अपने काम को और आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। इस राशि के लोग किसी नई चीज को खरीदने की प्लानिंग कर रहे है लेकिन काफी अटकले आ रही है। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण आपके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन बेहतर रहेगा। आमदनी के मार्ग हासिल हो सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। समय का संकेत आपके हित में हैं लेकिन कोई ऐसा कार्य न करें की आपको उससे किसी तरह की दिक्कत हो। सभी महत्वपूर्ण प्रोजक्ट आपको सौंपे जा सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए कदम सफलता दिलाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। यदि आप बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय बर्बाद करेंगे तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर आज वर्क लोड अधिक रहने के आसार है। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कार्यक्षेत्र में कुछ समय बाद अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। वाहन की खरीदारी का अनूठा योग बन रहा है। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी उ.धार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नए लोगों से मेल जोल बढेगा। आपके सभी दुखों का अंत होगा। आपके व्यक्तित्व की आज प्रशंसा होगी, सम्मान मिलेगा। आज अपनी प्रतिभा और योग्यता को साबित करने का अवसर भी मिलेगा। आप अपने कठोर भाषण और अहंकार से किसी को चोट पहुंचा सकते हैं। किसी के सामने गलत शब्दों का प्रयोग करने से परहेज करें। दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

अपने कार्यों में बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें, अपनी योजनाओं को सीक्रेट ही रखें। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच में अकारण ही कोई मनमुटाव रह सकता है। घर परिवार के काम निपटाने में मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। क्योंकि इनका असर आपके कार्य क्षमता और आत्मविश्वास पर भी पड़ेगा। आज किसी निकट संबंधी के घर के चक्कर लग सकते हैं। एक साथ बैठकर कुछ बनाने-खाने का प्लान बन सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 April 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोगों को आते है ये सपनें, अगर आपको आये तो समझ लेना बहुत जल्दी होने वाला है आपका भाग्य उदय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button