
राशिफल 2 सितम्बर 2023 : आज इन जातकों के हाथ आएंगे लाभ के अनेक अवसर, होगा खूब फायदा, रहेगी भगवान शनि की कृपा दृष्टि, लेकिन ये रहेंगे थोड़ा परेशान
Rashifal 2 September 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 September 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज किसी परियोजना में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकती हैं। आज काफी खुश नजर आ सकते हैं। आप को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है लेकिन अपनी सफलता को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त न हों और थोड़ा सचेत रहें क्योंकि आपके कुछ अपने ही आपको धोखा दे सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। जिसके तरफ आप धीरे धीरे आकर्षित हो रहे थे उसके सामने अपने प्रेम का इजहार कर अपना दिन खुबसूरत बना सकते हैं। कार्य-पेशे में अवरोधित कार्य सार्थक होने के आसार हैं। सेहत पर ध्यान बनाए रखें। लोगों की मदद के लिए तैयार रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कामकाज में तेजी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धार्मिक काम में मन लगेगा व दार्शनिक विचारों से प्रभावित होंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप मांगलिक व समाजिक कामों में निजी तौर पूरा सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे। आज आप अपने बच्चों के साथ कही घूमने जा सकते हैं। अपने काम के प्रति विश्वास बनाए रखें, आज आपके सभी काम जल्दी पूरे होंगे। किताबें पढ़ने की आदत आपको सफलता के रास्ते पर ले जाएगी। धर्म-कर्म के काम में रुचि रहेगी। रिश्तेदारों से आपको और आपसे रिश्तेदारों को कुछ मिलने वाला है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आप अपनी किसी खास हुनर को निखारने के लिए समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आजीविका के कारण यात्रा होगी। कोई राजकीय कार्य निर्विघ्न संपन्न होगा। किसी रिश्तेदार या मित्र का भी विशेष सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मनोरंजन एवं आनन्ददायक दिन है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदने के आसार बन रहे हैं। किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको नई बात पता चल सकती है। भाइयों तथा ननिहाल पक्ष के साथ संबंध खराब होने की स्थितियां बन रही है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आप अपने परिवार के साथ बेहतर तालमेल से युक्त रहेंगे। आपको किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। हो सकता है माता-पिता ने आपकी बात को गलत समझा हो। घर की मरम्मत का काम या सामाजिक मेलजोल आपको व्यस्त रखेगा। आर्थिक स्थिति निश्चित रूप से सुधरेगी लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो अपने पद से हाथ धो सकते हैं। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। परिवार में माता-पिता का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति निष्ठावान रहे तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
किसी लाभदायक महत्वपूर्ण सूचना के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। इस समय भाग्य आप के पक्ष में है। धर्म-कर्म और अध्यात्म में विश्वास बनाकर रखें। कार्यों में जल्दबाजी से बचें, संयम बनाए रखें। पिता पक्ष से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। निवेश शुभ रहेगा। किसी काम को लेकर आप मुसीबत में पड सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आप आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंग। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। धन निवेश में आज भाग्य आजमा सकते हैं। लाभ होने के पूर्ण आसार हैं। सेहत के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किए रहना जरुरी रहेगा। अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छूएंगे। कपड़ों के व्यापारियों के लिए निराशा का दिन हो सकता है। जल्दी लाभ कमाने के चक्कर में गलत तरीके नहीं अपनाएं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। महिलाएं घर की साफ-सफाई में बिजी रहेंगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
करियर के हिसाब से आज का दिन आलस भरा हो सकता है। हालांकि आज के दिन कोई नया प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। प्यार और रिश्तों के लिए यह एक शानदार समय है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 September 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।