राशिफल

राशिफल 2 जुलाई 2022 : आज इन जातकों को करना पड़ सकता है अचानक किसी संकट का सामना, भगवान शनि की रहेगी विपरीत चाल, लेकिन इनको मिलेगा लाभ

Rashifal 2 July 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 July 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आध्यात्मिकता की ओर बढे़गा, किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। आपके ल‍िए आज का द‍िन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायक होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सही योजना के तहत करियर में बदलाव लायेंगे। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अगर जॉब बदलना चाहते हैं तो उचित दिन है। पाचन सम्बन्धी की समस्या रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कागजी कार्रवाई में देरी के कारण संपत्ति का मामला हल नहीं हो सकेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें है उनके लिए समय अनुकूल है। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। आज सेहत में बदलाव नजर आ सकता है। भूमि व भवन संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। घर परिवार में सुख और शांति रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिवार एवं बड़े-बुजुर्गों का अच्छा सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है। अचानक से आपको किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है।  मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। गौशाला में चारा डलवाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते है। आज घटने वाली घटनाओं का असर आपकी सेहत के साथ ही मानसिक स्थिति पर भी हो सकता है। काम का बोझ बना रहेगा, जिसके कारण भी आपको थोड़ी चिंता महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वकीलों के लिए करियर के दृष्टिकोण से उन्नतिकारक समय है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

दिन के दूसरे पक्ष में व्यापार संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि आप अपनी सूझबूझ द्वारा उन्हें हल करने में सक्षम भी रहेंगे। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। यात्रा लाभकारी होगी। रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकता है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है। किसी खास संबंधी का घर में आगमन होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आज किसी बात को लेकर मन में अधीरता रहेगी। वाणी पर संयम रखें। घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध हो सकता है। आज आपको अधिक परिश्रम करना होगा। साथ ही अधिकारियों के साथ वाद- विवाद भी हो सकता है। अपना मन स्थिर करें, फिर निर्णय लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज बाहरी संपर्क अथवा किसी प्रकार की यात्रा स्थगित ही रखें क्योंकि कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जमीन-जायदाद खरीदने में आपका ध्यान रहेगा। किसी व्यक्ति विशेष से अकारण विवाद हो सकता है। कफ की तकलीफ अधिक रहेगी। कुछ मामलों में लोगों की मदद नहीं मिल पाएगी। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज किसी पुराने दोस्त से सोशल मीडिया के द्वारा बात होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी मित्र के अहम की वजह से कोई नाराजगी भी उत्पन्न हो सकती है। हालांकि आप बातचीत द्वारा परिस्थितियों को संभाल लेंगे। मित्रों की बातों को गंभीरता से समझें, उनकी बातों को अनदेखा करना ठीक नहीं है। अपने लाभ के चक्कर में किसी दूसरे को मोहरा न बनाएं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी से बातचीत का तरीका आपके लिए थोड़ा परेशानी बन सकता है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ फेरबदल करने की जरूरत है। अन्‍यथा आपको कुछ द‍िक्‍कतें हो सकती हैं। पारिवारिक सदस्य और आफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव और विवाद के प्रसंग बन सकते हैं। क्रोध तथा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण देखने को मिलेगा। धंधे के संबंध में यात्रा हो सकती है और उसमें आपको लाभ भी मिलेगा। व्‍यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। कार्यभार से थकान हो सकती है। चीनी मिल मालिक अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। वित्तीय योजना संबंधी कार्यों पर आज अपना अधिक ध्यान केंद्रित रखें क्योंकि ग्रह स्थिति लाभदायक वातावरण बना रही है। व्यर्थ की घूमने-फिरने व मौज मस्ती में अपना समय व्यतीत ना करें। इसकी वजह से आपके काफी महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। फ़ुटवियर के खुदरा विक्रेताओं के लिए समय अच्छा रह सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज मन प्रसन्नता से पूर्ण रहेगा। धन का अकस्मात लाभ मिलेगा। पराक्रम बढेगा। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। परिवार में कुछ तनावपूर्ण माहौल रहेगा। हालांकि दोपहर बाद संबंधियों अथवा मित्रों के आगमन से वातावरण सामान्य भी हो जाएगा। ननिहाल पक्ष से अनुकूलता रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 July 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए किस महीने में जन्मी स्त्रियां होती है सबसे भाग्यशाली, निभाती है जीवन भर साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button