राशिफल

राशिफल 2 जनवरी 2025 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, घरेलू कारोबार में तरक्की संभव, पुराना कर्ज होगा चुकता, सफल रहेगा वैवाहिक जीवन, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 2 January 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 January 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। दांपत्य जीवन आप को शांति देगा। आप मन के साफ हैं पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आये। कहीं पूंजी निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तुरंत कर दीजिए। भाइयों के साथ भी कुछ लाभकारी परिस्थितियों पर विचार-विमर्श होगा। गले में कुछ इन्फेक्शन जैसी समस्या महसूस हो सकती है। विज्ञापन क्षेत्र से जुड़े लोगों को खास अवसर मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। जान पहचान बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। इसके अलावा आपको उधार लेन-देन करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। कार्यालय में अधिकारियों की ओर से आपको तारीफ और प्रोत्साहन भी मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अविवाहितों की शादी के लिए किसी अच्छे घर का रिश्ता आ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बाहर का जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। संबंधियों के साथ चल रहे मनमुटाव को दूर करने में आप की विशेष भूमिका रहेगी। विद्यार्थी वर्ग अपने पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे। जो लोग स्पोर्ट्स का बिजनेस करते है, उन्हें वर्तमान समय में धैर्य रखने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अपने मन की आवाज अवश्य सुनें। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। आज घर पर कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा। अभी तक जो समस्या थी उसमें सुधार हो रहा है। दिनों दिन अच्छे की ओर बढ़ रहे हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyनए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ के बदलते रिश्तों की वजह से मानसिक तकलीफ हो सकती है। । यात्रा आपके लिये सुखद होगी। दांपत्य जीवन के परेशानियां दूर हो सकती है। आपका कार्य का अच्छा प्रदर्शन दूसरे लोगों को प्रभावित करेगा। अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे। कारोबारियों के लिए दिन निराश करने वाला हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज मान-सम्मान में वृद्धि होने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। परिश्रम का फल मिलेगा। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्यों की बाधा दूर होगी। पूछ-परख बढ़ेगी। महिला अधिकारियों के लिए स्थिति अधिक अनुकूल रह सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोगों को जरा संभल कर आगे बढ़ने की जरूरत है और अपने कार्य करने की गति धीमी ही रखनी चाहिए। इसके साथ ही धन बचाने से संबंधित कुछ योजना बनानी चाहिए और रिश्तों के लिए भी समय निकालना चाहिए, क्यूकि काम के कारण रिश्तों को समय देना मुश्किल हो सकता है। अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी भी तरह का खतरा ना उठाएं। यह समय संयम से व्यतीत करने का है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको आज पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। अपने दिन को और भी खास बनाने के लिए आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज व्यावसायिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोगों का कार्य इनकी इच्छा के अनुसार होगा, जिसके चलते इनके मन में प्रसन्नता और उत्साह बना रहेगा। जहाँ एक तरफ नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के शुभ अवसर मिलेंगे, वही दूसरी तरफ अपने पिता से समस्या शेयर करने से आपकी मुश्किलें कम होगी। हालांकि आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बिना वजह थकान के कारण शारीरिक कमजोरी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कड़ी मेहनत से आप अच्छा धनार्जन करेंगे। पैतृक संपत्ति के माध्यम से धन लाभ होगा। धन की बचत करने में सफल होंगे। निवेश और लेन देन के मामलों में थोड़ा सोचा विचार कर लें। इससे आपको ही फायदा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyअधूरे सपने आज से पूरे होने लगेंगे। आपके प्रेम जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आज आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपको माता पिता के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करना चाहिए। आप दोनों के बीच किसी तीसरे की दखलंदाजी आपके बीच दूरियां पैदा कर सकती है। आपके मन में प्यार और उल्लास की वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस राशि के लोगों को आर्थिक स्थिति का ध्यान रखते हुए जरूरत से ज्यादा खर्च नहीं करना चाहिए। हालांकि आपके दिमाग में कुछ ऐसे विचार भी आ सकते है, जो आपके लिए उन्नति के रास्ते खोल देंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि अचानक कोई रोग होने की संभावना है। नौकरी के लिए लिखित परीक्षा दे रहे हैं तो अनुकूलता रह सकती है। किसी भी प्रकार की भावनात्मक भागीदारी और लंबी यात्रा से बचना चाहिए।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 January 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में कबूतर-चिड़िया का घोंसला शुभ होता है या अशुभ, जानिए पक्षियों के घर में आने के सही मायने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button