राशिफल

राशिफल 2 जनवरी 2022 : आज इन जातकों पर भाग्यशाली रहेंगे भगवान सूर्यदेव, नौकरी और व्यापार में है तरक्की के संकेत, पारिवारिक जीवन भी रहेगा अच्छा

Rashifal 2 January 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 January 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सही समय की राह न देखते हुए जो भी योजनाएं काम से संबंधित हैं, उन पर तुरंत अमल करने की कोशिश करें। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय रहेंगे। उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। आज किसी व्यक्ति की जमानत न लें। आपाधापी में काम न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस समय आर्थिक स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए खर्च पर भी कंट्रोल करना जरूरी है। ज्यादा तनाव लेने से आपकी कार्य प्रणाली पर असर आ सकता है। नौकरी पेशा लोग भी ज्यादा स्ट्रेस ना लें। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। किसी व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस हो सकता है। इसे प्रेम समझने की गलती बिल्कुल न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नए रिश्ते सुखद होंगें। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। साथ ही कोई खास खुशखबरी भी मिलेगी। रिलेशनशिप या प्रेम संबंधों से संबंधित निर्णय लेने के लिए यह वक्त योग्य नहीं है। मित्रों के साथ किए गए पैसों के व्यवहार के कारण कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप दिन की शुरुआत किसी बेहतरीन संकल्प से करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। आय का भी कोई नया स्त्रोत बनने की पूरी संभावना है। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। पैर दर्द की तकलीफ बढ़ सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अगर कहीं बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके बारे में पूरी तहकीकात अवश्य कर लें। कुछ पुराने मतभेद दूर होंगे तथा आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। बच्चों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनके मनोबल को और बढ़ाएगा। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। जोखिम व जमानत के कार्य अभी टालें रखे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आप ज्यादा खाने से बचें। प्रिय के साथ पर्याप्त वक्त बिताने की संभावना है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। बैंक से जुड़े लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा तथा घर में सुखद माहौल होगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपने अंदर गजब की ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे। आज के दिन मीठी चीजो का सेवन न करें। धन के लेन-देने में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज कोई दोस्त आपको स्वार्थी साबित कर सकता है। किसी की व्यक्तिगत लाइफ में हस्तक्षेप करने से आपका अपमान भी हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि वालों के प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते है। इसके साथ ही अविवाहित और सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते है। आज घरेलू चीजों को खरीदने के कारण आपके काफी पैसे खर्च हो सकते है, इसलिए ध्यान रखे। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप अपनी काबिलियत पर भी शक कर सकते हैं, इसलिए जिन बातों में आप पारंगत हैं, ऐसी बातों को और बेहतर बनाने पर जोर देना होगा। नकारात्मक विचारों से बचें। खुद पर विश्वास रखकर बदलाव लाना संभव हो सकता है। प्रेम संबंधों में अपना समय व्यर्थ ना करें। निवेश संबंधी कोई भी पॉलिसी लेने से पहले उसके बारे में जानकारी अवश्य ले, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों को आज के दिन विनम्रता से ही बात करनी चाहिए, क्यूकि कटु वाणी बोलने से आप मुश्किल में पड़ सकते है। इसके इलावा आज मन में नकारात्मक विचार आ सकते है। स्वास्थ्य की दृष्टि से अस्थमा के रोगियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। दूसरों पर अपने विचार और इच्छाएं थोपने से बचें। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि वालों को आज दोस्तों के साथ अच्छा तालमेल बना कर रखना होगा, इससे आपकी मानसिक ऊर्जा भी कायम रहेगी। वही जिन कामों को करने के लिए काफी समय से कोशिश कर रहे थे, आज उन कामों का शुभ फल मिलेगा। इसके इलावा परिवार का साथ और प्यार आपको खुश और संपन्न रखने में मदद करेगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप किसी कार्य में बेहतरीन उपलब्धि हासिल होने वाली है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अगर आज आप किसी नए काम में निवेश करने की सोच रहे है, तो सतर्क रहे। इसके इलावा किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना यकीन न करे, कि बाद में आपको पछताना पड़े। बेहतर होगा आप जो कर रहे हैं अभी उस पर ही ध्यान दें। आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे। जटिल परिस्थितियां आपके पक्ष में निवास करने वाली है। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी लगाएं और मेडिटेशन करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button