राशिफल

राशिफल 2 फरवरी 2024 : आज इन जातकों पर रहेगी मां संतोषी की असीम कृपा, जीवन में मिलेंगे कई शुभ परिणाम, बढ़ेगी घरेलू सुख समृद्धि, लेकिन इनको रहना होगा जरा संभलकर

Rashifal 2 February 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 February 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके जीवन का यादगार दिन रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य पुरे होंगे। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। निजी और व्यवसाय दोनों जगह पर आपके द्वारा दिए गए प्रस्ताव स्वीकारें जायेंगे। कारोबार में कोई रुकी हुई रकम मिलने की सम्भावना है। परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा। नौकरी के कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा के साथ आय में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यापारिक दृष्टिकोण से आज आपको भारी धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। यदि आप फिर विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्द ही इस दिशा में कदम उठाएं। प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव हो सकता है। आज स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कोई कागजी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। ग्रहों की स्थिति कुछ तनाव दे सकती है जिसका प्रभाव आपको शारीरिक रूप से समस्या देने वाला है। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। लोगों से प्राप्त हो रही आलोचना का असर अपने मन पर न होने दें। प्रॉपर्टी डीलरों के लिए अच्छा लाभ कमाने का समय है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नया घर खोज रहे हैं, तो आज आपकी तलाश पूरी हो सकती है। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आप स्वयं के लिए यश एवं कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी के बीच-बचाव से दूर रहें। अनुसंधान में शामिल लोग सफलता प्राप्त करेंगें। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। आज आत्मनियंत्रण बढ़ेगा। जीवनसाथी से सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस समय आप पर कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप व्यक्तिगत कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी भी काम को सहज तरीके से करने की कोशिश करें। आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा बहुत मौसमी बीमारी का असर हो सकता है। खानपान में विशेष सावधानी बरतें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज दाम्पत्य जीवन में विवाद की स्थिति बनने की संभावना है। व्यापारियों को वाकपटुता के साथ एक्टिव रहना होगा वाणी से लोगों को प्रभावित करते हुए व्यापारिक उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। सेहत में सिर दर्द परेशान कर सकता है। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रियता होने से समाज में आपको कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जीवन से संबंधित अलग-अलग बातों में संतुलन बनाए रखने की आज आवश्यकता होगी। काम के साथ व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान दें। मन में किसी प्रकार की चिंता और डर बसा रहेगा, जिसके कारण दिनभर बेचैनी महसूस होगी। किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। अगर किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ जरूर करें। नजदीकी यात्रा को भी स्थगित रखना उचित रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मशीनरी के प्रयोग में विशेष तौर पर सावधानी बरतनी पड़ेगी। सड़क ठेकेदारों के लिए अटका भुगतान पाने का समय है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और आप बहुत साहसी बनेंगे। जो लोग नई नौकरी की खोज में हैं उनके लिए भी दिन शुभ सूचना लेकर आएगा। व्यापार से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए अन्यथा बाद में पछतावा हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति या चीज आप को नियंत्रित करती है तो आप बहुत ही परेशान होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपनों के बीच रहकर भी आज आप काफी अकेला महसूस कर सकते हैं। आपको समय पर सही सुझाव या सही बात पता चल सकती है। दूसरे के सहयोग से कार्यों में जल्द सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कोई भी व्यक्तिगत निर्णय लेते समय अच्छे बुरी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

केवल सोच-विचार करते रहने के कारण आप किसी भी प्रकार के निर्णय तक आज पहुंच नहीं पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में बदलाव हो सकता है। मित्रों और परिवार द्वारा सहयोग पूरा होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। वाहन बेचना चाहते हैं तो सफलता मिल सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 February 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शादीशुदा महिलाएं रोजाना करें ये काम, पति की बदल जाएगी किस्मत, घरेलू दुःख होंगे दूर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button