
राशिफल 19 नवंबर 2023 : आज भगवान सूर्यदेव के आशीर्वाद से ये जातक बढ़ेंगे मंजिल की तरफ, रास्ते की रुकावट होंगी दूर, घरेलू जीवन रहेगा सुखमय, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 19 November 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 November 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ होगी। भाई के सहयोग से आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। जीवन साथी को आज आप कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। नए विचार के कारण आप बार-बार परेशान हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। प्रेम प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आप अपने व्यापार या पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय को लोगों के द्वारा नकारा जा सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखें। घरेलू सुख-साधनों के पीछे धन खर्च होगा। सेहत ठीक रहेगी। कोई पुराना परिचित आपके विशेष काम आ सकता है। तनाव की अधिकता से बचें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपका मन लोगों से मिलने में ज्यादा लगेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। मानसिक सुख-शांति रहेगी। आज अधिकतर समय पठन-पाठन में लेखन में व्यतीत होगा। कोई महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा हो जाने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी या प्रेमी के द्वारा आपकी मर्जी के बिना कोई कदम उठाए जाने के संकेत हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
घर में बदलाव संबंधी रुकी हुई योजनाओं पर पुनर्विचार होगा। और आपकी सलाह को उचित महत्व दिया जाएगा। कोई रुका हुआ पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है। परंतु इस समय निवेश संबंधी गतिविधियों में जल्दबाजी ना करें। कुछ नया करने या बदलाव करने जैसे कार्यों के लिए समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस में बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आर्थिक रूप से पूर्व में किये गए कठिन परिश्रम का आज आपको इनाम मिल सकता है। सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में मनोनुकूल लाभ होगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज के दिन कार्यों के भार को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं वहीं दूसरी ओर अनचाही जिम्मेदार्यों का भार आता हुआ दिखाई दे रहा है। गुस्से में कहे शब्दों का असर बहुत बुरा होता है इसलिए आपको संयम और सावधानी से काम लेने की जरूरत है। प्रेम जीवन को लेकर दिन कमजोर रहेगा। अन्य लोगों के साथ अपनी तुलना करने की वजह से आपको खुद के लिए नाराजगी महसूस हो सकती है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपके लिए भाग्यवर्धक दिन है, आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे तो उसमें सफलता निश्चित मिलेगी। साझेदारी और नए व्यापार से फिलहाल न जुड़ें। निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय आपके साथ है। सायंकाल के समय लव पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे। आप एक अच्छे परिवार से शादी का प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
किसी कठिन काम को अंजाम दे सकते हैं। मित्र व संबंधी भरपूर सहयोग करेंगे। घर के बड़ों की चिंता रह सकती है। सफलता निश्चित है सिर्फ लापरवाही न बरतें। कुछ उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। पार्टनर से संबंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में समझदारी बढ़ेगी और आपको लाभ मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप परिवार के मामले सावधानी से निपटाएं। यदि आप बड़ा बदलाव देखना चाहते हैं तो संयम भी आपको उसी तरह से बनाए रखना जरूरी होगा। कुछ बातें वक्त के साथ ही प्रगति दिखाएगी, इसलिए अपने अंदर की संयम को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। जो व्यक्ति नौकरी पेशा वाले हैं उनको पदोन्नति होने की संभावना बन रही है। कोई पुरानी बात परेशानी पैदा कर सकती है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आप अपनी कार्य योजना बनायेंगे, जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। पार्टनर से सलाह लेकर ही निर्णय लें, वर्ना विवाद का सामना करना पड़ेगा। व्यवसायिक मामलों में बहुत ही सावधानी से फैसले लेने की जरूरत है। क्योंकि इस समय नुकसान की स्थिति बन रही है। अपने स्वभाव में धैर्य और संयम बनाकर रखें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपको रोमांस के मौके मिल सकते हैं। काम से संबंधित आइडियाज आपको प्राप्त हो रहे हैं, लेकिन इन आइडियाज का संबंध आपके वास्तविकता से न होने की वजह से इन पर अमल करना मुश्किल लगेगा। यात्रा-देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है। बैंकिंग फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप पिता के सहयोग से कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याओं का समाधान निकालेंगे। बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा करेंगे और आप उन पर गर्व करेंगे। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आपसे उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नजर डाल लें। परिवार आपका पूर्ण सहयोग करेगा तथा परिवार में सदस्यों के मध्य स्नेही वातावरण बना रहेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 November 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।