
राशिफल 19 मार्च 2025 : आज भगवान गणेश की कृपा से शुभ रहें नए काम, बढ़ेंगी पारिवारिक खुशियां, पुराना कर्ज होगा चुकता, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 19 March 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 March 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज की गई यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम संबंधित मामलों के लिए दिन मिला-जुला असर देने वाला सिद्ध होगा। अनावश्यक खर्च आपकी जेब ढीली कर सकता है। इसलिए आज थोड़ा हाथ खींच कर ही चलनी सही रहेगा। ऑफिस में कामकाज का बोझ आज रोजाना से अधिक रहने वाला है। आपको थकावट महसूस हो सकती है। भागदौड़ की स्थिति लगातार आपके साथ बनी रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज विचारों में बहुत अधिक क्रिएटिविटी रहेगी। नए-नए आईडिया दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद भी रहेगा। साथ ही आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अंतर्मन की आवाज पर भरोसा करें, वह निजी व व्यावसायिक जीवन में सही दिशा में ले जाएगी। पैर दर्द के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से यह लाभदायी दिन है। जो लोग विदेश में अथवा किसी विदेशी कम्पनी में नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो उनके लिए समय प्रतिकूल है, उन्हें इस क्षेत्र में प्रयास करते रहना चाहिए सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आत्म विश्वास और थोड़ी सी सावधानी आपको आपके कार्यों में सफलता देगी। आपके किसी सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की भी तारीफ रहेगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
अगर आपके कुछ लोगों से झगड़े चल रहे हैं तो वे आज खत्म हो जाएंगे। काम का दबाव बढ़ेगा। आज आपको किसी भी वाद-विवाद से बचना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। ऑफिस में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। छात्रों को एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहने के आसार हैं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
कार्यक्षेत्र में उन्नति और सहयोग देखने को मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कामकाज में ज्यादा काम होने की वजह से परिवार वालों की इच्छाओं को दरकिनार न करें। रोजगार के क्षेत्र में आपकी क्षमताओं में सुधार आने की वजह से आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। करियर में कुछ नए मौके मिल सकते हैं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आप शारीरिक व मानसिक ताजगी के साथ कार्य करेंगे। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय जिंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। आपको अपने सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन भी महसूस हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपके कुछ रिश्तेदार अनौपचारिक मोड़ ले सकते हैं और समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। निवेश करने के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास किसी प्रभावी व्यक्ति के सहयोग से सफल रहेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपकी सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं हैI
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
नए कार्य के लिए आज का दिन उचित है। करियर में स्थिरता आ सकती है। सिंगल जातकों के जीवन में प्यार की शुरुआत तो होगी लेकिन यह संबंध ज्यादा दिन नहीं चलेगा। आपको व्यापार पर ध्यान देना होगा। नौकरीपेशा जातकों का आज काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। आज आप काफी असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। किसी गरीब को केले का दान करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप ईश्वर का नाम-स्मरण और अध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। आय से अधिक व्यय करने से आपका बजट बिगड़ सकता है। आज आपको बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा सफल भी रहेगी। आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनायेंगे। आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं, जिससे आप दुखी महसूस कर सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज बेचैन महसूस करेंगे और किसी तरह के विचारों में खोए रहेंगे। निवेश की दृष्टि से आपके लिए आज का दिन अशुभ है। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है। आज किसी बहुत ही पुराने प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी आपके करीबी दोस्त आपके साथ डटे रहेंगें जिनसे आप हौसला ले सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।