राशिफल

राशिफल 19 जून 2024 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान गणेश की असीम कृपा, ग्रह नक्षत्र रहेंगे अनुकूल, पुराना कर्ज होगा चुकता, लेकिन इनको रहना होगा विरोधियों से परेशान

Rashifal 19 June 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 June 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आर्थिक तंगी की वजह से आपका रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। आप जो भी प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे उससे आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज के दिन मानसिक रूप से पर दबाव बना रहेगा जिससे आपको बचना चाहिए। लोगों के पास रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना बढ़ रही है। घरवालों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

यह अविवाहित लोगों के लिए एक अच्छा दिन है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग बन रहे हैं। आज बहुत ज्यादा सोच विचार करने से आके हाथ से सफलता छूट सकती हैं। बाहरी लोगों को अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में हस्तक्षेप न करने दें। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। मीडिया फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे जिसका उनको लाभ लेना चाहिए। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। संतान के करियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से माहौल अच्छा रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी आपको मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा और मन खुश रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है, जिसे पाकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। घर के सदस्य आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना कर सकते हैं। आप अपनी इस आदत को जल्द से जल्द बदलने की कोशिश करें। संतान से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं। किसी को आपसे ज्यादा ही भावनात्मक मदद की जरूरत हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। आपको राजनीतिक मामलों में कोई निर्णय अपने सीनियर से पूछकर ही लेना होगा। जॉब में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। आपकी लापरवाही आपके लिए बहुत भारी पड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके साथ कुछ ऐसी सुखद घटना घटेगी कि आप खुद भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर को प्राथमिकता दें। जमीन जायदाद संबंधी कार्यों में कागजातों की अच्छे से जांच-पड़ताल अवश्य करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआपके स्वास्थ्य की उपेक्षा आपके लिए बहुत सारे स्वास्थ्य मुद्दों को जन्म दे सकती है। अपनी किसी जिम्मेदारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन फिर भी आप उसे आसानी से पूरी कर पाएंगे। किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए आज दिन बेहतर रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। धन लाभ की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज छोटे-मोटे मतभेद आपको देखने को मिलेंगे। जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। सहज तरीके से किए गए कार्य उचित रहेंगे। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव दूसरों को परेशान कर सकता है। किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के मामले में हस्तक्षेप ना करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज महिला दोस्तों का सहयोग अधिक मिलेगा। धार्मिक परोपकार के काम में मन लगेगा। आपको आपके किसी मित्र द्वारा कोई मूल्यवान वस्तु उपहार स्वरूप मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में आज आपको तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे। परिश्रम करेंगे और मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे जिससे आनंदित रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अपने घर की सुरक्षा को ले कर थोड़ा सावधान रहना चाहिए। बार-बार उभरती हुई परेशानियों को इस समय कोई हवा न दें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। अपने फैसले बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज कर सकता है। फिलहाल परिस्थिति मिश्रित फलदायक है, इसके लिए छोटी बातों से तुरंत हार न मानिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। अपने खर्चों का जितना हो सके नियंत्रण बनाए रखें उतना आपके लिए अच्छा रहेगा।  आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आ‍कस्मिक खर्च अधिक होगा। थकान रहेगी। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन कुछ समय सब ठीक हो जाएगा। योगा मेडिटेशन नियमित रूप से अवश्य करें, इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। आज बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। व्यवसाय से जुड़ा कोई विशेष निर्णय लेने से पहले घर पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। काम के अधिक बोझ के कारण थकान की स्थिति रहेगी। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों की आज आप सहायता करेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 June 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button