
राशिफल 19 जून 2021 : आज इन राशियों पर रहेगा भगवान शनि का सबसे ज्यादा प्रभाव, लेकिन ये रहेंगे खुशहाल, भाग्य की सभी रुकावटें होंगी दूर
Rashifal 19 June 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 June 2021
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आपके अटके हुए कार्यों के बन जाने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपना दिमाग शांत रखें व बेकार की बातों से दूर रहें। मशीनरी वस्तु का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। धार्मिक यात्रा के योग है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। शरीर में उत्साह और थकान दोनों का अनुभव होगा। मित्रों से धनलाभ का योग है। जिन लोगों का स्वास्थ्य खराब था उसमें सुधार होने की सम्भावना है। किसी खास व्यक्ति से वाद विवाद होने की संभावना बन रही है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आपकी व्यवहार कुशलता और वाणी में माधुर्य आपको सुख-शांति दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में शांत रहकर काम करें तो स्थितियां आपके लिए काफी कुछ नया और शुभ लेकर आ सकती हैं। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें तथा उनके साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी अनजानी समस्या से अचानक घिर सकते हैं। आज दर्द की वजह से भी परेशानी हो सकती हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से देखा जाये तो आप अपने साथी के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद भी करनी पड़ सकती हैं। ऐसा करके आपको सुकून ही मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज कई सारे कामों को निपटाने के कारण अगले कुछ दिनों में आपको आराम महसूस हो सकता है। इस समय रिश्तेदारों से संबंधित कुछ वाद-विवाद उठ सकते हैं। परंतु हर समस्या का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव से प्रभावित हो सकते हैं। शनिदेव के आशीर्वाद से मानसिक चिंता कम हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। जरुरी कार्य पूर्ण होंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धैर्य बना कर रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। शाम के समय आप परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। शुभ फल के लिए बंदरों को केले खिलाएं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। आप बखूबी निभाने में सक्षम भी रहेंगे। परिवार के बुजुर्ग सलाह देंगे, इसका पालन करें। लंबे समय से रुके काम आज बनने की संभावना है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। अपने खान-पान और रहन-सहन को अनियमित और असंतुलित ना होने दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। फोन द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। जीवनसाथी को पूरा समय दें। आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। कोई वसीयत आदि से संबंधित कार्य भी संपन्न हो सकता है। व्यायाम और योगा को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
अपनी जेब ढ़ीली करने के लिये तैयार रहें आवश्यक खर्च होने वाला है। किसी ऐसे शख्स को इस दौरान उधार न दें जिस पर आपको विश्वास ना हो। पारिवारिक जीवन के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आप धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। आपको जंक फूड खाने की आदत छोड़कर अपनी डाईट में प्रोटीन युक्त भोजन लाना होगा। वाहन की खरीद-बिक्री आज न करें। आज आपके साथ अपने भी परायों जैसा व्यवहार करेंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
इस समय आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। कुछ काम बनते–बनते बीच में ही रुक सकते हैं। इसकी वजह आपमें एकाग्रता की कमी होना ही है। गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ संपर्क ना रखें। इस समय फिजूलखर्ची से भी बचना जरूरी है। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन शाम तक में सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। घरेलू संपत्ति से मिलने वाले लाभ में जो देरी हो रही थी वह समाप्त होगी। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आप दूसरों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगे एवं दूसरों से मधुर व्यवहार करेंगे। चिड़ियों को गेहूं का दलिया डालें, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
दिन की शुरुआत में आपको उर्जा में थोड़ा बदलाव महसूस हो सकता है। आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। आज आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। अनावश्यक पैसा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। बच्चों पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पढ़ाई से उनकी कम हो रही रुचि आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।