राशिफल

राशिफल 19 जुलाई 2022 : आज का मंगलवार इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, मिलेगा भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद, आय में होगा इजाफा, लेकिन ये रहें जरा सावधान

Rashifal 19 July 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 July 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

यात्रा का योग संभव है लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक रिश्ते आज मधुर होंगे और कोई भी तनाव आसानी से दूर हो जाएगा। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। आपकी दिनचर्या आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके साथ के कुछ शरारती लोग आपके काम में दखलअंदाजी करने की कोशिश करेंगे। कुछ लोग आपसे जानकारी छिपाने की कोशिश कर सकते हैं। काम से संबंधित दस्तावेज को ठीक से पढ़ने के बाद ही काम को आगे बढ़ाएं। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। बुजुर्गों को घुटनो का दर्द और जोड़ों का दर्द अधिक सता सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपकी कोई बहुत पुरानी ख्वाहिश भी आज पूरी हो सकती है। आज आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी और भविष्य के लिए निवेश की भी योजना बना सकते हैं। शुभ फल के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। आपके प्रिय का मूड काफी धार्मिक हो सकता है। अकस्मात बड़े लाभ से आप प्रसन्न दिख सकते है। दांपत्य जीवन में खुशियाँ आपकी बनी रह सकती है। आपको सेहत से संबंधित चिंता सता सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में किसी पुरानी बात को लेकर आप घर के लोगों से उलझ सकते हैं जिससे परिवार से आपकी दूरी बढ़ेगी। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है परंतु तनाव लेने की बजाय सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। चोट व रोग संभव है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपनी नौकरी में अच्छा करने के लिए अपने कौशल को बढ़ाएं। घरेलू विवाद होने की आशंका है जिससे माहौल तनाव पूर्ण हो सकता है। अपने साथी के साथ गलतफहमी हो सकती है, इसलिए जो भी बात हो उनके सामने स्पष्ट रखें। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल करेंगे। अगर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयासरत हैं, तो दिन अनुकूल है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

दिन सामान्य ही रहेगा। आज अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। घर के कार्यों में जीवनसाथी की मदद करेंगे। खर्चों में लगाम लगायें वरना मुश्किल हो सकती है। परिजनों के साथ संयम बरतें। आकस्मिक धन लाभ आपके मन के भार को हलका करेगा। समाज में आपकी योग्यता व काबिलियत की सराहना होगी। विनम्रता और सौम्यता से उधार दिया हुआ पैसा निकालने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको अपने कार्यों को पूरी तल्लीनता के साथ पूर्ण करने में ध्यान देना चाहिए। कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें। आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता हैं। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण रहेंगे। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। रुकी हुई किसी भी पेमेंट के आने के अभी कोई आसार नहीं है। फिलहाल धैर्य रखना ही उचित है। भोग-विलास के लिए खर्च कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन अति उत्तम रहेगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। किसी प्रकार के बोनस या तरक्की की संभावना है। कोई पिछली चिंता मिट सकती है। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना जरुरी कामों को कर सकते हैं, तो आप गलत है। जरूरी कार्यों में परिवार वालो का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज दिन काफी व्यस्तता पूर्व व्यतीत होगा। आपका अपने काम के प्रति समर्पण तथा विशिष्ट लोगों का सहयोग आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहे हैं। कोर्ट कचहरी के काम से आपको छुटकारा मिलेगा। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सुखद परिस्थितियां रहेंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपके लिए बेहतर सिद्ध होगा। आप व्यवस्थित रुप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। किसी की चिकित्सा-दवा में आर्थिक सहायता करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपके ऊपर काम का बोझ रह सकता है, काम के प्रति आपकी निष्ठा देखने को मिलेगी। निवेश करते समय अधिक सचेत रहे हैं। परिवार के लिए समय ठीक है, आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। पुराने काम पूर्ण होने के आसार बन रहे है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई डील हो सकती है। लेकिन फैसले लेने में ज्यादा देर ना लगाएं। वरना कोई रुकावट आ सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 July 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सपने में सांप दिखना शुभ होता है या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button