
राशिफल 19 फरवरी 2025 : आज इन जातकों के जीवन में होगा किसी नए काम का शुभारंभ, भगवान गणेश की रहेगी कृपा, मिलेगा परिवार का साथ, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर
Rashifal 19 February 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 February 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज छोटी-मोटी यात्राएं सभंव हैं। किसी मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन खास रहने वाला है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। जो भूमि आप ने क्रय की है वह आपको खूब फलेगी। पैसो का लेन देन आज संभल कर करें। आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, आपको अपनी योजनाएं गुप्त रखने की जरूरत है। भविष्य में फायदा देने वाले निवेश के बारे में योजना बन सकती है। आपको याद रखने की जरूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो खुद अपनी मदद करता है। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीजें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आ रही हैं। प्रियजन के साथ श्रेष्ठ समय बिता सकेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो यह दिन अच्छा है ले सकते हैं। आज की गयी मेहनत का भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। किसी भी विवाद में ना पड़े। मानसिक अवसाद एवं कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपके कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। वित्तीय मुद्दों को हल करने में कुछ समय लग सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज मित्रों की तरफ से आपको नई खुशखबरी मिलने वाली है। समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर आप ध्यान लगाएंगे। आज कई प्रकार की गतिविधियां में व्यस्तता रहेगी। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। मित्रों के साथ मिलना-जुलना रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज वाहन, मशीनरी व अग्नि इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आज अपने प्रिय के साथ अच्छा व्यवहार करें। सड़क पर बेकाबू होकर वाहन न चलाएं और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। आज आपको उन व्यक्तियों से दूर रहने की जरुरत है जो ओवर रियेक्ट करते हैं। आज आप अपने काम के प्रति काफी सक्रिय रहेंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर आपको कामों में सफलता मिलेगी। शाम का समय भाई-बहनो के साथ बिताएंगे। साथ ही बहन से किसी काम को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कोर्ट कचहरी या किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
शारीरिक दृष्टि से सेहत आज फिट रहेगी। बाहरी चीज़ों को खाने से बचें। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। अपने कार्यों को पूरा करने में कामयाबी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। किसी आवश्यक वस्तु के गुम होने की आशंका है। दांपत्य जीवन मधुरता से व्यतीत होगी। आप अपने कामों को तेजी से करने में लगे हुए होगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपकी आमदनी बढ़ेगी, जबकि आपके खर्च घटेंगे। इस राशि के जो लोग वकील है उनकी मुलाकात किसी पुराने क्लाइंट से होगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। कुछ ऐसी बातें या चीजें आपके सामने आ सकती हैं, जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। शारीरिक कष्ट तथा मानसिक बेचैनी का अनुभव हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। लंबे समय से चली आ पुरानी समस्याओं का अंत होगा। आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं। घरेलू कामों में दबाव महसूस कर सकते हैं। काम की जगह सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। व्यक्तिगत बातों का असर काम पर बिल्कुल भी न होने दें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपको व्यवसाय में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। प्रयास सफल रहेंगे। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। अविवाहित जातकों को विवाह संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आपकी लोकप्रियता बहुत बढ़ जाएगी। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
लंबे वक्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकी महसूस कर पाएंगे। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बड़ी सतर्कता से व्यवहार करें, जो आपका रहस्य उजागर करना चाहता है। सकारात्मक सोच जिंदगी में गजब का जादू कर सकती है, कोई प्रेरणादायी पुस्तक पढ़ना आज के दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में बकाया काम निपटाने पड़ सकते हैं।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 February 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।