
राशिफल 19 अप्रैल 2023 : आज इन जातकों की ग्रह दशा रहेगी अनुकूल, भगवान गणेश रहेंगे इन पर अति प्रसन्न, होगी किसी घरेलू कार्य की शुरुआत
Rashifal 19 April 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 April 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज अपने जीवनसाथी के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। सह-कर्मियों के साथ बेवजह न उलझें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज पड़ोसियों से संबंध बेहतर होंगे। बदलती परिस्थितियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में सफल रहेंगे। टैक्स और बीमा से जुड़े विषयों पर गौर करने की जरूरत है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। आय के साधनों में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन आपके लिए लाभदायक है, लेकिन आपको मेहनत भी उतनी ही करनी पड़ेगी। बड़े बुजुर्गों की सलाह व आशीर्वाद आपके लिए बेहतरीन सहायक रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। वाहन संबंधी कोई नुकसान होने की आशंका है। मनोरंजन के कार्यों में समय अधिक व्यतीत होगा। परिवार और दोस्तों का हर परिस्थिति में साथ मिलेगा। वाणी अनियंत्रित हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
किसी व्यक्ति के बारे में अपना कोई महत्वपूर्ण निर्णय बदल सकते हैं। पुराने पैसों का लेनदेन आज लंबित रहेगा। किसी भी बात की प्रतिक्रिया देते समय गुस्सा न करें। किसी वरिष्ठ परिजन के कारण कोई उलझन समाप्त हो सकती है। मानसिक उलझन से बचें। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता मिलेगी तथा कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आपको कोई उपहार दे सकता है। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पार्टनर के स्वभाव का अवलोकन करना जरूरी है। प्रेम जीवन सामान्य रहने वाला है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। आज आपको कल के अधूरे पड़े कामों पर ध्यान देना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी वरिष्ठ अधिकारी के काम को सावधान होकर करना होगा,नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आप किसी ने बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके लिए यह दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी विपरीत परिस्थिति के उत्पन्न होने पर आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन में खुशी और आसानी होगी। यदि कोई परेशानी है, तो अपनी परेशानियों को दूसरों से साझा करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आपकी लव लाइफ के लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण दिन हो सकता है। छात्र ईमानदारी और अधिक ध्यान के साथ अध्ययन करेंगे। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। आज भाइयों से विवाद ना करें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। विवाह योग्य लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। परिवार के बुजुर्ग सलाह देंगे और इसका पालन करना होगा। अपने खान-पान और रहन-सहन को अनियमित और असंतुलित ना होने दें। शासन-सत्ता के लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी पर संयम ना रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों को निपटाने में सफल होंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपको अच्छा महसूस होगा। समाज तथा निकट संबंधियों में आप की उपलब्धियों की सराहना होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद बना रहेगा। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना है। विवाद से क्लेश होगा। वैवाहिक जीवन में रुकावटें आ सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। जरुरतमंद की मदद करें, आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। कार्यस्थल में अपने सीनियर्स का सम्मान करें और उनकी दिशा-निर्देशों का सही तरह से पालन करें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप लेन-देन में सावधानी रखें। सामाजिक क्षेत्रों में मेलजोल बढ़ाने से आपको कामयाबी मिलेगी। आपको कोई निवेश संबंधी सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आर्थिक रूप से स्थिति अनुकूल नहीं है तो वह जल्द ही सामान्य हो जाएगी। अपने आप पर भरोसा रखें। स्वस्थ आहार और व्यायाम आपको स्वस्थ रखेगा। कारोबार में सोच-समझकर निवेश करें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 April 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।