राशिफल

राशिफल 18 अक्टूबर 2023 : आज भगवान गणेश की रहेगी इन राशियों पर असीम कृपा, नए काम रहेंगे शुभ, आर्थिक प्रयास होंगे मनोनुकूल, लेकिन इनको विरोधी कर सकते हैं थोड़ा परेशान

Rashifal 18 October 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 October 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। परिवार में किसी से वाद-विवाद न करें, व्यर्थ में मुसीबत आ सकती है। ऑफिस में आपके नये दोस्त भी बन सकते हैं। दूर की यात्रा हो सकती है या इस यात्रा की योजना बन सकती है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें, या हो सकें तो आज टाल दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आज आपके सामने आने वाले निवेश के नए अवसरों पर विचार करें। लेकिन पैसा तभी निवेश करें जब आप उन योजनाओं का अच्छी तरह से अध्ययन करें। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। धन का आगमन आपको प्रसन्न रखेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। भावनात्मक रूप से दिन बहुत अच्छा नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को आज के दिन संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि मित्र आपके सरल स्वभाव का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर अपना जरूरी ख्याल रखें। व्यापारियों के लिए आज का दिन ऊँच-नीच वाला रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। प्लास्टिक मैटेरियल्स का व्यापार कर रहे लोगों को अधिक लाभ मिलेगा। किसी इष्ट मित्र की सहायता करेंगे। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

प्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें। कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें। अविवाहित लोगो के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करें। घर के किसी काम के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सम्भल कर काम करने का समय है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धन प्राप्ति से आपके बहुत सारे काम पूरे होंगे। शेयर एवम फाइनेंस से आपको लाभ मिलेगा। पत्नी का सुख प्राप्त होगा। लव लाइफ में आज का रोमांटिक दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। पहले किसी व्यक्ति को दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

रचनात्मक विचार दिमाग में आएंगे। कई दिनों से अटके काम आज पुरे हो सकते है। आपकी अपने प्रेम एवं संतान से दूरी बढऩे की सम्भावना है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें। इस राशि के कारोबारी आज किसी करीबी की गलत सलाह के कारण परेशानी में आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। विवाद से क्लेश होगा। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सृजित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धैर्यपूर्वक प्रयत्न करें। आज के दिन आपको चोट चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। लोगों ने आप के साथ क्या किया यह भूल जाएं और अपना काम इमानदारी से करें। साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जब तक आप पिछली बातों में उलझे रहेंगे, तब तक वर्तमान से संबंधित सकारात्मक बातों में भी कुछ न कुछ नकारात्मकता महसूस होगी। भूतकाल से संबंधित बातों भूलकर आगे बढ़ाएं। करियर से संबंधित अनेक प्रकार के बड़े अवसर आपको जल्दी ही प्राप्त होने वाले हैं, अपने स्किल्स को बेहतरीन बनाने की कोशिश करें। घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आएंगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। जितना आप दूसरों की भलाई के लिए कार्य करेंगे अपने जीवन में उतनी ही तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। खास व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज का दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे, आज उन्हें पूर्ण करने का अनुकूल समय है। किसी खास जगह पर अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिल सकता है। लापरवाही भरा रुख न रखें। आपका रवैया टालते रहने का है, जो ठीक नहीं है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 October का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कभी भूलकर भी घर की छत पर ना रखें ये चीजें, रुक जाती है तरक्की और मां लक्ष्मी भी रूठ जाती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button