राशिफल

राशिफल 18 मार्च 2025 : आज भगवान बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के संकट, घर परिवार में बढ़ेगी सुख शांति, मित्रगण देंगे साथ लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान

Rashifal 18 March 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 March 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। उच्चाधिकारी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं उनकी बातों को नजर अंदाज न करते हुए गलतियों को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। बड़े व्यापार करने वाले अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कभी-कभी अकारण ही गुस्सा आ जाना आपके बनते कार्यों में रुकावट भी डाल सकता है। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है, व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मन में बस रहे डर के कारण किसी भी व्यक्ति पर पूरी तरह से विश्वास रख पाना आपके लिए कठिन होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप आनंदित और उत्साहित रहेंगे। बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। काम को लेकर अधिक व्यस्त रह सकते हैं। शौक की चीजों पर धन खर्च करेंगे। लव लाइफ के मामले में दिन सुखद रहने वाला है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी निकट परिचित के लिए भागादौड़ी रह सकती है। अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा मन में नकारात्मक मनोभाव न आने दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जीवनसाथी से मामूली बात पर विवाद की आशंका है। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं, उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। सहयोगियों से खींचातानी न रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से न बोलने की वजह से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। पुरानी बातों का फिर से जिक्र होने की वजह से भी मानसिक तकलीफ हो सकती है। लव लाइफ शानदार रहेगी। जरुरतमंद की मदद करने से आपको आज छोटी-छोटी चीजें में बड़ा फायदा हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज धन प्राप्ति सुगम होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना आपको परेशानी में डाल सकता है। गुरु का ध्यान करें, संभव हो तो गाय की सेवा करें। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।  किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी सलाह फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। पेट संबंधित तकलीफ सता सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को नए अवसर मिलने में सफलता मिलेगी और सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। सायंकाल के समय लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा और नए मित्र भी बनेंगे। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके लिए रोजगार के नए अवसर खुल जाएंगे। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो जाएंगी और आपके द्वारा कुछ नए अधिग्रहण हो सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता और निर्णय क्षमता दोनों को बढ़ाने के लिए जल्दबाजी न करें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय का परिणाम जल्दी मिल सकता है। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल तथा नौकरी में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। सहयोगी तथा कर्मचारियों का भी उचित सहयोग व्यवस्था को बेहतर बनाकर रखेगा। पारिवारिक सदस्यों से असहमति के कारण मन अनिश्चितताओं और अवांछित तनावों से भरा होगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं, लोगों को दया पुराण कर्ज वापिस मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। सुखद घटनाएं होंगी‌। परिवार तथा फाइनेंस संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णर्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। आज बड़े-बुजुर्ग की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेस वाले लोगों परिश्रम करना पड़ सकता है। खर्च अधिक हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

व्यापार क्षेत्र से आपको धन लाभ हो सकता है। धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। युवाओं को विवादों में नहीं फंसना चाहिए, अन्यथा कानूनी कार्यवाही के चपेट में आ सकता है। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन की गाड़ी को चलाने के लिए सभी तालमेल की आवश्यकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। पैसों से संबंधित फायदा प्राप्त हो सकता है। खुद के सुख चैन के लिए खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों को खुशियां प्राप्त हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। पार्टनर से मन की बात कह सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हाथ में क्यों पहनते हैं कलावा, कितने दिन में बदल देना चाहिए..? दानवीर राजा बलि से जुड़ा है इतिहास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button