राशिफल

राशिफल 18 जुलाई 2024 : आज भगवान विष्णु की असीम कृपा से इन राशियों की उलझने होंगी कम, आत्मविश्वास बढ़ेगा, धन‌ लाभ होगा, लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान

Rashifal 18 July 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 July 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

दिन भर घर के कामों में उलझे रहेंगे और साथ ही भविष्य से संबंधित योजनाओं की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। यहाँ तक कि आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी आप कई योजनाएं बना सकते है। ऐसे में अधिक काम होने के कारण आपको थकावट सी महसूस हो सकती है। इसके इलावा अपने व्यव्हार में संयम बनाएं रखे, क्यूकि आपको धन लाभ होने के योग भी बन रहे है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप आज अपने आप में मस्त रहेंगे व अपने विरोधियों की कोई चिंता नहीं करेंगे, जिसके कारण वह भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ बिगाड़ पाएंगे। रोजमर्रा के कामकाज से धन लाभ हो सकता है। किसी नकारात्मक मामले में फंसे तो आप कोई महत्वपूर्ण मौका भी गंवा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने के आसार हैं। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है। विवाहित जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन सकारात्मक सूचनाएं प्राप्त होंगी, जिसके कारण आपको धन लाभ अगले कुछ दिनों में प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र में वृद्धि का योग है। आपको किसी कानूनी कार्य में जीत मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसमें आपको अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक यात्रा हो सकती है। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

काम के प्रति दिलचस्पी अधिक रहेगी और इसके साथ ही आप तनावपूर्ण स्थितियों को भी आसानी से संभाल लेंगे। वैसे आपको घर में पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। इसके इलावा बाहरी लोगों से मिलते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरते। घर के सदस्यों के साथ आज हंसी मजाक में दिन गुजरेगा। जीवनसाथी की मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। गारमेंट के व्यापारियों के लिए अनुकूलता की स्थिति रह सकती है। वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyदोपहर बाद समय बहुत ही अनुकूल है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप आगे बढ़ेंगे। इसलिए अपने कार्य व योजनाओं की रूपरेखा दिन शुरू होते ही बना ले। जहाँ एक तरफ परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा, वही दूसरी तरफ जीवनसाथी से हल्की फुल्की नोंक झोंक हो सकती है, ऐसे में इस नोंक झोंक को गंभीरता से न ले। दाल-दलहनों के थोक व्यापारियों के लिए सतर्कता रखने का समय है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से पहले उन की राय पर विचार करना बुद्धिमानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा, साथ ही आपके बीच का प्रेम भी गहरा होगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको अपने काम की वजह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी, जो लोग नौकरी की तलाश में लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं, तो वह सफलता पा सकते हैं। सरकारी कार्यों में निरंतर सफलता प्राप्त होगी। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत हो जाएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बता दे कि इस राशि के लोगों के लिए समय उचित नहीं है, इसलिए जरा सतर्क रहे। इसके इलावा परिवार में कोई आयोजन हो सकता है, जिसके चलते आप पर कार्य का भार बढ़ सकता है। हालांकि कोई नया काम शुरू करने में देर हो सकती है, लेकिन आप इसी तरह से मन लगा कर काम करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

धन से जुड़े हर कार्य प्रगति करेंगे। बड़ों की सलाह को नजरंदाज न करें। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसके अनुकूल परिणाम हासिल हो सकते हैं। मनोबल तथा आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। व्यक्तिगत सुधार और रोमांस को प्रोत्साहित किया जाता है। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें, जरुरत से अधिक खर्च परेशानियां पैदा कर देगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है और आप आगे बढ़ने के बारे में भी सोच सकते हैं। परिवार और पैसों के मामलों में आज आप बिजी रहेंगे। भविष्य में आप जिन समस्याओं का सामना करने जा रहे हैं, उनके लिए आप तैयार रहेंगे। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। बाहरी संबंधो पर विश्वास हानि देगा। किसी काले कुत्ते को घी चुपड़ी रोटी खिलाएं घरेलू क्लेश खत्म होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिंदू धर्म में क्यों किया जाता है मुंडन संस्कार, जानिए क्या है इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button