राशिफल

राशिफल 18 जुलाई 2022 : आज सावन के पहले सोमवार को इन जातकों पर बरसेगी भगवान शिव और माँ पार्वती की खास कृपा, होगी सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी, संवर जायेगी बिगड़ी हुई किस्मत

Rashifal 18 July 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 July 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

जीवन में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे। कारोबार में नए निवेश की योजना बनेगी। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। रिश्तों के मामलों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए सतर्क रहें। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरीपेशा लोगों को किसी तरह के बोनस या तरक्की मिलने की संभावना है, इसलिए अपने काम को पूरी मेहनत और तसल्ली से करें। व्यवसायिक गतिविधियों में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें। बिना बात के किसी से भी उलझना भारी पड़ सकता है। हड्डी से सम्बन्धित स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है। कुछ ऐसी सफलताएं आपको मिल सकती हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी। आज लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें। विवाह योग्य लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी तीर्थयात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। प्रेमी लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज नए कार्य करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। आपके साथी और आपके बीच गलतफहमी आपको अलग कर सकती है। किसी भी प्रकार की अनिर्णय की स्थिति में परिवार के अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता लाभ देने में समर्थ होगी। बच्चों के साथ समय व्यतीत करें उनको कोई गिफ्ट ला कर दें।  किसी कागजी करवाई के लिए जोखिम उठाना पड़ सकता है। ज्यादा खर्च करने से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कोई किसी प्रकार का निर्णय लेने से आपस में संबंध मधुर होंगे। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

कहीं से मन मुताबिक पेमेंट आने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें। आपको एक अनियोजित खर्च का सामना करना पड़ सकता है जो पर्याप्त होगा। आज आप थोड़े ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं‌।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपने व्यक्तिगत मामलों को किसी के समक्ष शेयर ना करें। कोई भी काम गुप्त रूप से करने से आपको आशातीत सफलता मिलेगी। कोई बहुत ही मुश्किल काम अचानक ही संभव हो जाने से मन में प्रसन्नता और सुकून रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत नजर आएंगे अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार बनाए रखें। किसी वाहन को खरीदने की सोच सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है अन्यथा धन हानि हो सकती है। काम में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मनचाहे व्यक्ति से रिश्ता जुड़ सकता है। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। मेहनत से आगे बढ़ें, सफलता निश्चित है। अपने परिवार के साथ समय बिताने से एक मजबूत रिश्ते के रूप में शुभ परिणाम मिलेंगे। कान से संबंधित इन्फेक्शन या कान की बीमारी ठीक होने में वक्त लग सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में दुविधाग्रस्त रहेंगे, जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। आज मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित ना होने दें, अन्यथा आपको काफी परेशानी हो सकती है। करियर में नए मुकाम को हासिल करेंगे। निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे‌।  किसी भी व्यक्ति को मदद करने से पहले अपनी बातों पर ध्यान देना जरूरी है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आपका खर्च बढ़ सकता है। कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खडी कर सकता है। आज अपनी वाणी को कठोर ना होने दें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। सरकारी पक्ष के अटके काम में हो सकते हैं। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

काम से संबंधित आ रही तकलीफों के बारे में अधिक चर्चा न करें। आपकी कमजोरी का फायदा आपके प्रतिस्पर्धी उठा सकते हैं। धन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी परन्तु पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। मित्र व संबंधी भरपूर सहयोग करेंगे। घर के बड़ों की चिंता रह सकती है। आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपको किसी खास काम में आज सफलता मिल सकती है। आपकी महत्वाकांक्षाए सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। परिवार के बुजुर्ग सलाह देंगे और इसका पालन करना होगा। अपने खान-पान और रहन-सहन को अनियमित और असंतुलित ना होने दें। शासन-सत्ता के लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी अदालती मामले में याचिका डालनी है तो अभी रुक जाएं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 July 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button