
राशिफल 18 जनवरी 2024 : आज इन राशियों को करियर-कारोबार में मिलेगा लाभ, होगी पैसों की बरसात, लेकिन इनको बढ़ते खर्चे करेंगे थोड़ा परेशान, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 18 January 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 January 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और ख़ुशगवार बना देगा। आज आपको ईमानदारी से काम करने की जरुरत है। आपको माता-पिता की ओर से आपको तोहफा मिल सकता है। इनकम में बढ़ोतरी के योग हैं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज सुख-सुविधा पर खर्चा करने का मन बन सकता है। पति पत्नी के बीच अच्छे संबंध बनेंगे। नौकरी-धंधा में लाभ होगा। नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन प्रतिकूल साबित हो सकता है। आज आपको अपने जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे सेहत में नरमी के आसार हैं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं तथा परिवार में किसी भी तरह का आपसी संबंध बिगड़ सकता है। सिंगल लोगों को अपना सच्चा प्यार मिल सकता हैं। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी हो सकती है। पिता या उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। राग-द्वेष से दूर रहें और शत्रुओं से संभलकर चलें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप जो भी काम करें बहुत सावधानीपूर्वक करें। सेहत बढ़िया रहेगी। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। कार्य व्यवसाय करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन कोई निर्णय न लें। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर अत्यधिक कार्यभार की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। काम और घर का दबाव आपको थोड़ा गुस्सैल बना सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, किसी प्रकार की भी चिंता न करें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
कुछ लोग आपसे किसी काम में मदद मांग सकते हैं। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
अगर आप किसी नई परियोजना में धन निवेश करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए हितकारी नहीं है आपको हानि हो सकती है। परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ आपके विचार ना मिलने पर मतभेद हो सकता है। आज आप प्रेम जीवन का कोई भी फैसला जल्दीबाजी में ना लें तथा अपने वाणी में संयम रखें। विद्यार्थी लोग भी आज पढ़ाई में ध्यान न देकर घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हर कार्य में आज आपको सफलता मिलने वाली है, इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सुबह उठकर सबसे पहले सूर्य देवता का स्मरण करके दिन की शुरुआत करें। आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है, उसे मनाने के लिए आप उसे एक सर्प्राइज़ गिफ्ट दें सकते हैं। निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। क्रोध में आकर लिए गए निर्णय आप के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप अपना खुद का नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। करियर में जल्दी ही कुछ अच्छे मौके मिलने के योग हैं। आपकी एकाग्रता बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा कुछ जरूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। संतान को लेकर चिंता रहेगी। आज आपको पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज नए बदलाव देखने को मिलेंगे। खास तौर पर आपको शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। जमीन और वाहन से जुड़ी समस्याएं सताएंगी। मध्याहन के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। व्यापार के क्षेत्र में आप को बड़ी सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। व्यावसायिक योजना सफल होगी। वाणी की सौम्यता बनाकर रखना आवश्यक है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूलता देने वाला होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए बड़े लोगों की मुलाकात लाभदायक रहेगी। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। भविष्य के लिए धन संबंधित प्लानिंग करने से लाभ मिलेगा। यह दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों में से एक हो सकता है। शाम के वक्त स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। कोर्ट कचहरी के मामलों को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें। अधिकारी सहयोग करेंगे। काम का बोझ अधिक रहने से आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। सेहत को नजरअंदाज न करें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 January 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।