राशिफल

राशिफल 18 फरवरी 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, व्यापारिक सफलता संभव, स्वास्थ्य देगा साथ, प्रेम जीवन होगा सुखमय, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 18 February 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 February 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। जीवनसाथी के साथ लंच करने का प्लान कर सकते हैं। आप अपने भाई बहन को खुश करने के लिए उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं। व्यापार में बदलाव करने की भी सोच सकते हैं, इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। खिलौना निर्माता कम्पनियों के लिए समय अधिक पक्षकारी है। भोजन की नियमितता पर पर्याप्त ध्यान दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय है। आज आप सही मौका देखकर अपने प्यार को प्रपोज कर सकते हैं। नौकरी में बॉस काम से खुश रहेंगे और दूसरों के लिए आपको मिसाल के तौर पर घोषित करेंगे। वहीं व्यापारियों को भी आज मेहनत बढ़ाने की जरूरत है तभी लाभ संभव है। आपके कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। आज रिश्तों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। नजदीकी व्यक्ति पर भरोसा कर दिल की बात साझा करना नुकसानदेह हो सकता है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन खर्च अधिक होने की संभावना है। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। धार्मिक आयोजन में धनराशि भेंट करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। कामकाज के क्षेत्र में भी अपने साथी-सहयगियों की बात को समझेंगे तो स्तिथि को संभाले रखना आसान हो जाएगा। किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। रोजमर्रा के मामलों में सफलता मिलेगी। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सामूहिक विवाह में आर्थिक सहयोग दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। भाग-दौड़ हो सकती है। आज के दिन व्यर्थ की चिंता आपका काम बिगाड़ सकती है, तो वहीं दूसरी ओर चिड़चिड़े स्वभाव के चलते अपने लोग नाराज भी हो सकते हैं। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ उचित व्यवहार रखें और संवादहीनता को न पनपने दें, वरना वैचारिक मतभेद हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyसंतान को आज सामाजिक कार्य करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अचानक से धन लाभ मिल सकता है। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे। आपके स्वास्थ्य में थोड़ा कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा। आज बाहर के खानपान से आपके पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नौकरीपेशा लोगों के लिए यथा स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। परिस्थिति को नकारात्मक रूप से देखने से बचें। जांच-पड़ताल करके आगे बढ़ें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। सोच-विचार कर काम करें। विवादों से बचें। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत आप करेंगे। आप कोई नया प्लाट खरीदने का विचार अपने घर-परिवार के साथ मिलकर करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर रहेगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी खास काम को पूरा करने में आपकी मेहनत कामयाब होगी। आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आप जितने शांत हैं, आपके निर्णय उतने ही आपके अनुकूल होंगे। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, जो जल्द पूरा होगा। आज आपकी प्रतिभा से ही आपकी इज्जत बढ़ेगी। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बुरी आदतें छोड़ने के लिए आज एकदम उत्तम दिन है। कुंआरे व्यक्तियों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। महिलाओं को काम की कठिन चुनौतियों में भी सफलता मिलेगी। युवाओं को विदेश यात्रा या पढ़ाई से जुड़े काम में सफलता मिलेंगे। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। भागीदारी से लाभ होगा। अतः मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपने विचार और भावनाओं में संतुलन बनाए रखें। नये रिश्ते को लेकर आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बेहतर रहेगा अगर आप ऐसे लोगों के साथ ज्यादा मेल जोल ना करें जिनके साथ आपकी बनती नहीं है। आप बिल्कुल अनावश्यक वस्तुओं पर अपने खर्चों से परेशान हो जाएंगे। सौन्दर्य-प्रसाधनों के निर्माता अधिक अनुकूलता अनुभव कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहने की आवश्यकता है, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल मानसिक बल देगा। आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे और वे आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 February 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नंदी के कानों में इस तरीके से कहिए अपनी बात, जल्दी पूरी होगी आपकी मनोकामना, मिलेगा मनोवांछित फल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button