
राशिफल 18 अगस्त 2020 : आज इन राशियों के जीवन में होने वाला है कुछ शुभ, पवन पुत्र हनुमान स्वयं हरेंगे इनके दुःख
Rashifal 18 August 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 August 2020
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
कारोबार शुरू करना चाहते है तो यह समय आपके लिए लाभकारी है। अपने किसी सहयोगी का ज्यादा साथ आपके किसी काम को बिगाड़ सकता है इसलिए सावधानी के साथ काम करें। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
किस पुरानी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। आपका स्वाभाव थोड़ा उग्र है लेकिन शांति से काम लें। कोई पालतू जानवर आपको नुक्सान पहुंचा सकता है। वर्तमान वातावरण पर अपना बचाव करना अति आवश्यक है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
व्यवसाय से जुड़े हुए लोगो के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ होने वाला है। किसी ये प्रोजेक्ट को लेकर काम शुरू कर सकते है जो भविष्य में आपको मुनाफा देगा। अपनी भावनाओं और महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें। सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आपका स्वभाव बड़ा हठी है लेकिन सहजता से काम लें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपने घर का माहौल व्यवस्थित रखें। निवेश के मामले में बुजुर्ग या अनुभवी व्यक्ति से की गयी सलाह फायदेमंद हो सकती है। आपको सबकी बातें सुनने की आदत डालनी होगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आत्मविश्वास की कमी से आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं सावधान रहें। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहोगे आपको आपका सच्चा प्यार मिल सकता है। काम की अधिकता की वजह से थकान महसूस हो सकती हैं। फिजूलखर्ची से बचे। हनुमान को सिंदूर चढ़ाएं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी नई जगह यात्रा करने से बचें। माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
धन से जुड़े किसी काम में रुकावट आ सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव होने के पूरे आसार हैं। किसी महत्वपूर्ण काम की रूपरेखा बन सकती है। विद्यार्थियों का मन अपनी पढ़ाई से उचाट रहेगा। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
किसी भी परिस्थिति को अनदेखा न करें। अगर आप कोई काम करना चाहते है तो ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। प्रेमियों के लिए समय राहत भरा हो सकता है। काम का बोझ आपको थका सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपका व्यवहार कुछ लोगों को आहत कर सकता है। कुछ परेशानियों को सुलझाने में आपको जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें। आज चोट लगने की आशंका है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आपके दिन की शुरुआत बेहद शुभ रहेगी। अगर आप बिना साझेदारी के व्यापार करते हैं तो परिणाम आपके अनुरूप हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको कुछ चुनौतियों का अवश्य ही सामना करना पड़ सकता है। आपको कमर के दर्द से परेशानी हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपको नए मौके मिल सकते हैं। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है लेकिन उसका जल्द ही हल मिलेगा। हेल्दी भोजन करें, पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
किसी के सामने ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। क्रोध में आकर कोई पारिवारिक और व्यापारिक बड़ा फैसला ना लें तो बेहतर होगा। कोई दोस्त आपको स्वार्थी साबित कर सकता है, सावधान रहें। शाम को तनाव के कारण भी सिरदर्द हो सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।