राशिफल

राशिफल 18 अप्रैल 2023 : आज बजरंग बली हनुमान हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, होगा घरेलू कारोबार में इजाफा, प्रेम संबंध होंगे मजबूत, लेकिन ये रहें जरा सावधान

Rashifal 18 April 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 April 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आर्थिक मोर्चे पर यह समय जबरदस्त रहेगा। सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करना उचित रहेगा। अतीत में किए गए कठिन काम आज परिणाम देंगे। कुछ लंबे समय से लंबित पेमेंट भी आज मिल सकते हैं। मानसिक रूप से मजबूत रहने वाले हैं। आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

समय बहुत ही सकारात्मक है। परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करके आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आत्मविश्वास और थोड़ी सी सावधानी आपको आपके कार्यों में सफलता देगी। आपकी योग्यता और काबिलियत की भी तारीफ रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या और खान-पान के प्रति कोई भी लापरवाही ना बरतें। आप अपने जीवन स्तर को प्रभावित किए बिना फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने में सक्षम होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका रिश्ता बहुत भावनात्मक रह सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। कुछ जरुरी काम अटक सकते हैं। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की जा सकती हैं। अगर आप उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आप निराश नहीं होंगे। आपको एक आकस्मिक उपहार मिल सकता है। घर के रखरखाव तथा साफ-सफाई संबंधी कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं, यह मुश्किल समय भी बिना नुकसान पहुंचाए चला जाएगा। आज आप पसंदीदा काम निपटाने और शौक पूरे करने के लिए समय निकाल सकते हैं। रिलेशनशिप और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। आज अपने खाने-पीने पर ध्यान दें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक रूप से लाभ होगा। छोटी समस्याओं में न उलझें। कार्य, दूसरों की भलाई और अच्छी आदतों पर ध्यान केंद्रित करें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। सों से संबंधित किए गए किसी काम की वजह से आपका नुकसान होने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

घर की देखरेख और व्यवस्था बनाए रखने में ही दिन का अधिकतम समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलेगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी योजनाएं शेयर करने पर उचित सलाह मिलेगी। आध्यत्म के प्रति निष्ठा रहेगी पर व्यस्तता के कारण अधिक समय नही दे पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज का दिन सफलता दायक रहेगा। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। जो लोग लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे उन्हें इस दौरान शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। आप किसी ऐसे व्यक्ति को याद कर सकते हैं जिसके साथ आपकी दोस्ती थी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कठिन परिस्थितियों में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। आपकी किसी गलतफहमी की वजह से भाइयों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, उनको समझाने के लिए नर्मी से पेश आये। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे लम्हे बिताना चाहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज व्यर्थ की भाग दौड़ बनी रहेगी। खर्च बढ़ेगा और हाथ तंग रहेगा। शत्रु प्रताड़ित कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन इनमें आज देरी ना करें अन्यथा लंबित रह जाएंगे। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। भाइयों का सहयोग मिलता रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत होगा। निवेश व विदेश संदर्भ में तनाव हो सकते है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। बिजनेस के लिए भी दिन ठीक है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने से स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस समय ग्रह स्थिति भी आपके लिए अनुकूल बनी हुई है। धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। जिसकी वजह से आपकी सोच सकारात्मक व संतुलित होगी। गले में किसी भी तरह का इन्फेक्शन महसूस होने पर तुरंत इलाज लें। विद्यार्थियों का दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत हो सकता है, इस कारण पढ़ाई में बाधा हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 April 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button