
राशिफल 18 अप्रैल 2021 : आज का रविवार इन जातकों के जीवन में लेकर आएगा एक नया सवेरा, विरोधी होंगे परास्त, जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल
Rashifal 18 April 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 April 2021
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज स्थगित ही रखें। जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया आपको सुकून और ऊर्जा प्रदान करेगा। संतान की भी किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। परिवारजनों के बीच विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान होगा। व्यापार में मुनाफा मिलने के योग हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। नया काम करना चाहते हैं तो परिवार की किसी महिला के नाम से करें। कहीं से मन मुताबिक पेमेंट आ जाने से मन में राहत रहेगी। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रह सकती है। परिस्थिति आपकी अच्छी रह सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता के अवसर हाथ लग सकते हैं। महत्वपूर्ण कामों में आप लापरवाही ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। ऑफिस के कामकाज का बोझ कम रहेगा। रिश्तों और पैसों को लेकर आप ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रह सकती है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
कुछ व्यक्तियों के साथ संबंधों में बदलाव नजर आएगा, तुरंत किसी भी प्रकार के निष्कर्ष पर फिलहाल ना पहुंचे। समाजिक गतिविधियों में आपको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव को बातचीत से दूर करने का प्रयास करें। आपको अपनी सेहत के प्रति ज्यादा चिंता होगी, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
गलतफहमी की वजह से किसी नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अभी जैसा चल रहा है उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे तथा परिवार में भी खुशी भरा सुखद माहौल रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाना इस समय उचित नहीं है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
जीवन की परिस्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी नए कार्य को शुरू करने की भी रूपरेखा बनेगी। आप किसी भी काम में समझदारी दिखाएं। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। विद्यार्थियों का मन खेल-कूद में अधिक रहेगा। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपका मूड काफी बेहतर रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। निकट के परिजनों का व्यवहार सुखदायी रह सकता है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। यदि आप कोई साझेदारी में काम शुरू करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। निकट भविष्य में आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। किसी को पैसा उधार भी ना दें, क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है। युवा वर्ग मौजमस्ती से ध्यान हटाकर कैरियर की तरफ फोकस रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव बना रहेगा। आप अपने प्रिय से किसी भी बात को लेकर गुस्सा ना दिखाएँ। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कुछ समय मेडिटेशन और योगा में भी व्यतीत करें। आपका कोई सहायक कर्मचारी आपके बहुत काम आ सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में बदलाव हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षण कार्यक्रमों पर ध्यान देना चाहिए। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। रिलेशनशिप से संबंधित किसी भी प्रकार की बात को नजरअंदाज ना करें। सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 April 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।